एक्सप्लोरर

नोएडा में कांग्रेस ने किया बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जातीय समीकरण साधते हुए इन्हें दी गई जिम्मेदारी

Noida News: कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर जिले में संगठनात्मक बदलाव किए हैं. जिसमें जातीय समीकरण का ख़ास ध्यान रखा गया है. इसे पार्टी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Noida News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर जिले में बड़ा संगठनात्मक दांव खेला है. शुक्रवार को पार्टी ने जिले के चारों ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी, जिनमें तीन ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और एक दलित वर्ग से हैं. यह कदम पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय और जातीय संतुलन को साधने की दिशा में एक रणनीतिक प्रयास माना जा रहा है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं. इन नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट गई है. नए ब्लॉक अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है
बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष – विजय नागर (गुर्जर समुदाय)
जेवर ब्लॉक अध्यक्ष – सूबेदार सतपाल सिंह (जाट समुदाय)
दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष – अनित भाटी (गुर्जर समुदाय)
दादरी ब्लॉक अध्यक्ष – तीरथ राम वाल्मीकि (दलित समुदाय)

इन नियुक्तियों की जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने दी. उन्होंने बताया कि इन नामों का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया था, जिसे प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने स्वीकृति प्रदान की और नियुक्ति पत्र जारी कर दिए.

कांग्रेस ने बनाया जातीय समीकरण
सियासी जानकारों के मुताबिक कांग्रेस ने इन नियुक्तियों के जरिए गौतमबुद्ध नगर के प्रमुख जातीय समूहों– गुर्जर, जाट, और वाल्मीकि समुदाय को साधने की कोशिश की है. जिनका विधानसभा चुनावों में अहम प्रभाव रहता है. पार्टी इन समुदायों को संगठित कर अपने परंपरागत जनाधार को फिर से मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है.

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को नोएडा के एनईए सभागार में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस द्वारा की गई यह संगठनात्मक नियुक्ति एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नीतिगत जातीय समीकरण साधना और जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है. इससे न केवल संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि पार्टी की जड़ें स्थानीय स्तर पर फिर से मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget