एक्सप्लोरर

अजय कुमार लल्लू का आरोप, 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा निकालने पर मुझे घर में किया कैद

जय कुमार लल्लू ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कहा, ‘‘स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संदेश पदयात्रा का आयोजन किया था, लेकिन योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने कई जिलों में यात्राएं निकालने से रोक दिया.’’

लखनऊ. कांग्रेस ने योगी सरकार पर पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर लोकतांत्रिक तरीके से निकाली जा रही संदेश यात्राओं को रोकने का आरोप लगाया है. प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कहा, ‘‘स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संदेश पदयात्रा का आयोजन किया था, लेकिन योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने कई जिलों में यात्राएं निकालने से रोक दिया.’’

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र विरोधी कुछ शक्तियां संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कुचलना चाहती हैं. अपने अधिकारों के लिए जब कोई आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाता है. योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है.

लल्लू का आरोप, माल्यार्पण भी नहीं करने दिया उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण के बाद उनके नेतृत्व में ‘कांग्रेस संदेश यात्रा’ निकालकर हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए प्रदेश मुख्यालय से निकलते ही पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और माल्यार्पण तक नहीं करने दिया गया. पदयात्रा रोके जाने पर लल्लू एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की पुलिस से नोंक-झोंक और बहस हुई. इसके बाद लल्लू के नेतृत्व में कई वरिष्ठ नेता एवं सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर उपवास पर बैठ गये.

"भूख और ठंड से मर रही हैं गाय" लल्लू ने आरोप लगाया कि सीएम योगी गाय माता को गुड़, चना और रोटी खिलाकर फोटो खिंचाते हैं और वायरल करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश की गौशालाओं में सरकार की भ्रष्टाचारी नीति के चलते गायें भूख और ठंड से मर रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकाली तो सरकार ने पुलिस द्वारा पदयात्रा रुकवाकर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी किया. ललितपुर से पुलिस ने मुझे लखनऊ लाकर घर में कैद कर दिया और भारी नाकेबन्दी कर दी है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: जनवरी में 12 सीटों पर होंगे विधानपरिषद के चुनाव, जानें कौन हो सकते हैं बीजेपी के संभावित चेहरे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे ने CJI को लिखा पत्र, पिता की 'अवैध हिरासत' खत्म करने का अनुरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget