एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना, अल्लामा इकबाल के शेर पढ़कर पूछा- क्या वो आपका आदर्श हैं?

Uttar Pradesh Winter Session 2024: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन काफी शोर शराबा देखने को मिला. इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में दावा किया संभल में मस्जिदों से बिजली चोरी हो रही है.

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार (16 दिसंबर) को काफी गहमा गहमी के बीच शुरू हुआ. शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष जमकर जुबानी हमला.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि जब मुस्लिम समाज के पर्व या त्योहार के जुलूस हिंदू इलाकों से सुरक्षित निकल जाता है, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है. यहां तक कि मुस्लिम समुदाय का जुलूस मंदिर के सामने से भी निकल जाता है पर कोई दिक्कत नहीं होती है. 

'मुस्लिम इलाकों से हिंदू...'
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये समस्या वहीं क्यों खड़ी होती है, जब कोई हिंदू जुलूस या शोभा यात्रा किसी मस्जिद या मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से निकलती है. उन्होंने कहा, "मुस्लिम पर्व या त्योहार के जुलूस हिंदू इलाकों से निकल सकते हैं, तो हिंदू पर्व या त्योहार के जुलूस मुस्लिम इलाकों से क्यों नहीं निकल सकते हैं." उन्होंने कहा, "प्रदेश के अंदर अगर किसी मुस्लिम या अन्य मत मजहब के पर्व त्योहार में कोई समस्या खड़ी नहीं होती है,तो फिर हिंदू पर्व त्योहार पर अगर समस्या खड़ी करेगा तो सरकार सख्ती से निपटने का काम करेगी."

सदन में अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा, "आप चाहते हैं कि आपके पर्व और त्योहार तो शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं. आपके संभल में तो सिया सुन्नी का भी विवाद हुआ था. 1976 में पूरा विवाद तो शिया सुन्नी का था. उस समय जामा मस्जिद के कब्जे को लेकर के इसी बात का विवाद था." उन्होंने कहा, "आप लोग इस सच पर धूल मत डालिए."

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि लखनऊ का शिया सुन्नी विवाद भारतीय जनता पार्टी के समय में खत्म हुआ है. उन्होंने कहा कि ये लोग शिया सुन्नी को भी लड़ाते थे क्योंकि आपकी शुरू से ही राजनीति रही है बांटने की और कटवाने की. इसलिए हमने कहा कि न बटेंगे न कटेंगे.

अल्लामा इकबाल के शेर पढ़ साधा निशाना
सपा विधायक संग्राम यादव के बयान पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अल्लामा इकबाल अपने को शिक्षक कहते हैं, एक दोहरे चरित्र के व्यक्ति के द्वारा कुछ पंक्तियां लिखी गई हैं और बाद में उसका चरित्र कैसे बदला है." इस दौरान उन्होंने अल्लामा इकबाल के एक शेर पढ़ा.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अल्लामा इकबाल को पेशे से शिक्षक कहा जाता है उनकी कविता की पहली लाइन ही यही है...मुस्लिम हैं हम वतन हैं, सारा जहां हमारा...बातिल से दबने वाले, ऐ आसमां नहीं हम." उन्होंने संग्राम सिंह यादव की तरफ इशारा करते हुए पूछा कि आप अल्लाम इकबाल की पंक्तियां सुनने के बाद भी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं क्या?"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अल्लाम इकबाल अपने को पेशे से शिक्षक कहते रहे हैं, ऐसे शिक्षक छात्रों को पढ़ाएंगे तो दुर्गति जरूर करवाएंगे. उन्होंने कहा कि इकबाल की एक कविता पढ़कर करके वास्तविकता पर धूल नहीं डाल सकते हैं.

'मस्जिदों से हो रही बिजली चोरी'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में दावा किया कि संभल में बिजली चोरी मस्जिदों से हो रही है. उत्तर प्रदेश पवार कॉर्पोरेशन का लाइन लॉस 30 फीसदी से कम है, जबकि संभल में दो इलाके हैं, दीपा सराय और मिया सराय इन दोनों इलाको में लाइन लॉस 78 फीसदी और 82 फीसदी है. उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों की लूट कैसे होती है वहां पता चलेगा, वैसे तो कहेंगे प्रशासन चोर है, जब प्रशासन चोरी उजागर कर रहा है तो कह रहे हैं अत्याचार है. सच्चाई कभी छिप नहीं सकती.

ये भी पढ़ें: जियाउर्रहमान के दादा शफीकुर्रहमान बर्क के बयान का जिक्र कर सीएम योगी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, जानें-क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget