एक्सप्लोरर

UP News: आपदा से निपटने के लिए यूपी सरकार तैयार, CM योगी ने पांच मंजिला इमारत का किया शिल्यानास

Lucknow News: यपी में 66 करोड़ की लागत से बनने वाले एसडीएमए के नये भवन का सीएम ने शिलान्यास किया, इसके साथ ही एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के बहादुर अधिकारियों और जवानों का सम्मान किया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आपदा मित्रों की बात कहते हुए अच्छा कार्य करने वालों को व्यवस्था के साथ जोड़ते हुए उचित मानदेय देने के लिए राजस्व विभाग को कहा. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है. स्वाभाविक रूप से बड़े क्षेत्रफल का राज्य होने के चलते चुनौती भी बड़ी है. प्रदेश में कभी 40 जिले बाढ़ प्रभावित माने जाते थे, आज हमने इस खतरे को 4-5 जिलों में समेटने का काम किया है. आज अगर कहीं आपदा आती है तो लोगों को ये विश्वास रहता है कि सरकार की ओर से राहत भी आ रही होगी.

यूपी में 9 प्रकार के क्लाइमेट जोन, हमेशा रहता है आपदा का खतरा

66.40 करोड़ की लागत से डेढ़ एकड़ में बनने जा रहे पांच मंजिला भव्य इमारत के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने तकनीकी के माध्यम से प्रदेश में आपदा प्रबंधन और जन जागरूकता को आगे बढ़ाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 प्रकार के क्लाइमेटिक जोन हैं. यहां आपदा की आशंका हमेशा बनी रहती है. यूपी की सीमा नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड से मिलती है. यहां हिमालय से आने वाली नदियों के कारण बाढ़ का खतरा जुलाई से अक्टूबर तक बना रहता है. विंध्य और बुंदेलखंड में आकाशीय बिजली का खतरा है तो पश्चिमी यूपी भूकंप के अति संवेदनशील जोन में से एक है. नेपाल से सटा तराई का क्षेत्र मानव और वन्यजीव द्वंद्व के कारण जाना जाता है.

आपदा के चलते जन धन हानि को न्यूनतम करने में मिली कामयाबी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में यूपी ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है, उनमें आपदा प्रबंधन का क्षेत्र भी है. हमने आपदा से होने वाली जन धन हानि को न्यूनतम स्तर पर पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है. कभी यूपी के 40 जिले बाढ़ के लिए संवेदनशील माने जाते थे, बेहतरीन प्रयासों के कारण आज 4 से 5 जिले ही ऐसे हैं जहां बाढ़ के कारण लोगों को हफ्ते भर का कष्ट होता है. बाढ़ के समय भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड यूनिट और आपदा मित्र स्थानीय पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनधन की हानि को कम करने के लिए कदम उठाते हैं. आज लोगों में विश्वास है कि बाढ़ आई है तो सरकार की राहत भी साथ साथ आ रही होगी.

सभी जिलों में लगाया जा रहा आकाशीय बिजली से अलर्ट का सिस्टम

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी पहला राज्य है जहां आपदा से निपटने के लिए बहुत सी श्रेणियों को आपदा प्रबंधन के दायरे में लाकर राहत देने का कार्य किया गया है. इनमें मानव वन्यजीव संघर्ष भी एक है. इसके अलावा आकाशीय बिजली से अलर्ट करने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम प्रदेश के सभी जिलों में लगाने का काम हो रहा है. रेन गेज सिस्टम हर ग्रामसभा में लगाने जैसे अनेक कदम उठाए जा रहे हैं. प्रदेश सरकार ने 2017 में एनडीआरएफ की तीन बटालियन का गठन किया था. आज इसके पास अपना मुख्यालय और उपकरण है. प्रदेश में हर आपदा को न्यूनतम स्तर पर पहुंचाने के लिए डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है. इसी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एसडीएम के लिए भवन बनाने के कार्य का आज शिलान्यास किया है. ये भवन यूपी में आपदा प्रबंधन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.  

इस दौरान राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, यूपी राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही, एसीएस राजस्व सुधीर गर्ग, डीजी फायर सर्विस अविनाश चंद्र सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान और आपदा मित्र मौजूद रहे.  

जारी की गइ दो पुस्तकें, तीन लघु फिल्म और रेडियो जिंगल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूपी राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2023 और बाढ़ कार्य योजना 2023 पुस्तकों का विमोचन किया. अपरिहार्य जनहानि को जीरो करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने भूकंप, सर्पदंश और वज्रपात पर जन जागरूकता के लिए तीन लघु फिल्में और रेडियो जिंगल का उद्घाटन किया. सीएम ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की रक्षा करने वाले एनडीआरएफ के विनय कुमार, जितेन्द्र सिंह यादव, अखिलेश कुमार सिंह, पुष्पेंद्र और मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसके अलावा उन्होंने एसडीआरएफ के चंदेश्वर, रमेश चंद्र मिश्र, राजदीप सिंह चौहान, अजय सिंह, किशन कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

पंचतत्व को परिलक्षित करेगा एनडीएमए का भवन

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्यालय का कुल कवर एरिया डेढ़ लाख स्क्वायर फिट होगा. इसकी रूपरेखा तीन स्तरों पर होगी, जिसमें इमरजेंसी ऑपरेशन, ट्रेनिंग सेंटर और एडमिनिस्ट्रेटिव विंग शामिल होगा. भवन पांच फ्लोर और बेसमेंट का होगा. इसके पार्किंग एरिया में 100 चार पहिया और 150 दो पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे. भवन का डिजाइन पंचतत्व को परिलक्षित करेगा. भवन को इस प्रकार बनाया जाएगा जिससे ऊर्जा की ज्यादा से ज्यादा बचत की जा सके. इसका पुलिस मुख्यालय के पास होने से दोनों विभागों के बीच आपसी समन्वय में मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें: UP News: शादी में मछली खाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट, दुल्हन के बाबा की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget