एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में शिक्षकों के चयन के लिए बनेगा एकीकृत आयोग, CM योगी ने दिए निर्देश

UP Government: सीएम योगी ने नए आयोग के स्वरूप, अध्यक्ष और सदस्यों की अर्हता, आयोग की शक्तियों और कार्यों के सम्बन्ध में रूपरेखा तय करते हुए आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विभिन्न शिक्षक चयन आयोगों को एकीकृत स्वरूप देते हुए ‘उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग’ का गठन किया जाएगा. सीएम योगी ने जल्द से जल्द इस आयोग का गठन करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में सीएम योगी ने कहा कि यह एकीकृत आयोग शिक्षकों की समयबद्ध चयन प्रक्रिया, मानव संसाधन का बेहतर उपयोग और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने में उपयोगी सिद्ध होगा.

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में संचालित बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के चयन के लिए अलग-अलग प्राधिकारी, बोर्ड और आयोग गठित हैं. परीक्षा नियामक प्राधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भी शिक्षकों का चयन किया जा रहा है. अल्पसंख्यक संस्थाओं के लिए प्रबन्ध बोर्ड, तकनीकी संस्थाओं के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के माध्यम से चयन प्रक्रिया होती है. 

सीएम ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग’ को एक स्वायत्तशाषी निगमित निकाय का स्वरूप जाना चाहिए. आयोग अध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए सिद्धांत तैयार करेगा. अध्यापकों की नियुक्ति के सम्बन्ध में चयन परीक्षा, साक्षात्कार आदि के माध्यम से चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए नियुक्ति प्राधिकारी को संस्तुति की जाएगी. 

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
सीएम योगी ने नए आयोग के स्वरूप, अध्यक्ष और सदस्यों की अर्हता, आयोग की शक्तियों और कार्यों के सम्बन्ध में रूपरेखा तय करते हुए आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन एकीकृत आयोग में विश्वविद्यालयों के कुलपति जैसे महनीय पद अथवा भारतीय प्रशासनिक सेवा का अच्छा लंबा अनुभव रखने वाले व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए.

इसी तरह सदस्यों की नियुक्ति में वरिष्ठ न्यायाधीश और अनुभवी शिक्षाविदों को स्थान दिया जाए. आयोग में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला और अल्पसंख्यक वर्ग का भी प्रतिनिधित्व होगा. परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन भी यही आयोग करेगा. सीएम ने यह भी कहा कि टीईटी समय पर होना चाहिए.

विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों की होगी भर्ती 
परिषदीय जूनियर बेसिक विद्यालय,अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल से सम्बद्ध प्राथमिक विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक जूनियर हाईस्कूल और अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल से सम्बद्ध अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल/इंटरमीडिएट कॉलेजों, अशासकीय सहायता प्राप्त हाईस्कूल/इंटरमीडिएट कॉलेजों, राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक हाईस्कूल/इंटरमीडिएट कॉलेज में विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश यादव का बड़ा दांव, बीजेपी को हराने का नया फॉर्मूला बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में बारिश का दौर जारी, आगरा-झांसी समेत इन जिलों में यलो अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में बारिश का दौर जारी, आगरा-झांसी समेत इन जिलों में यलो अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
वाराणसी: अब लोगों के मुकदमों पर दूसरी जगह होगी सुनवाई, बदला अदालत का पता, जानें क्यों?
वाराणसी: अब लोगों के मुकदमों पर दूसरी जगह होगी सुनवाई, बदला अदालत का पता, जानें क्यों?
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
Embed widget