एक्सप्लोरर

संजय निषाद छोड़ देंगे BJP का साथ? उपचुनाव के बीच सपा नेता के इस दावे से मची हलचल

UP News: चंदौली सांसद और सपा प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने मोहित हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला. उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा किया. संजय निषाद को लेकर कहा कि, सपा में आएं तो खुशी होगी.

Up Politics: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में इन दिनों पुलिस कस्टडी के दौरान हुए मोहित पांडे की मौत को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहित पांडे के परिवार से मुलाकात की है. हालांकि समाजवादी पार्टी इस मामले को लेकर पूरी तरह सत्ता पक्ष पर हमलावर है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी से सांसद और प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर जुबानी हमला बोला.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान सपा नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मोहित पांडे की पुलिस कस्टडी में मौत बताता है कि अधिकारी शासन और सत्ता का टूल बन गए हैं. उन्हें जनता हित और न्याय के लिए कार्य करना चाहिए. किसी के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए.  इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर भी कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से महीनो पहले से तैयारी की जा रही थी. इस चुनाव में सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेंगे. बूथ स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक तैयारी पूरी है. शासन की नीतियों से तंग आकर अब प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के PDA के नारे पर मोहर लगाने जा रही है.

'संजय निषाद सपा में आएंगे तो हमें खुशी होगी'
मझवां से लेकर लखनऊ तक बीजेपी के सहयोगी दल के संजय निषाद इन दिनों चर्चा में है. खेवन हार और 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर पोस्टर भी लग रहे हैं. अब इसको लेकर समाजवादी पार्टी से सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि अगर संजय निषाद समाजवादी पार्टी में आते हैं तो हम कार्यकर्ताओं को खुशी होगी लेकिन इस पर फैसला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है.  लेकिन यह सच है कि संजय निषाद को समाजवादी पार्टी ने ही पहली बार सदन का दर्शन करवाया था. वह स्वाभाविक रूप से हमारे PDA घटक दल हैं. उनकी विचारधारा हमसे मिलती है.

'बटोगे तो कटोगे पर सपा का नया नारा'
उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक  बटोगे तो कटोगे नारा  की खूब चर्चा हो रही है. अब इस पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी की तरफ से सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि - भारतीय जनता पार्टी को सही नारा बताना चाहिए. समाजवादी पार्टी सही आवाज बुलंद कर रही है जिसके अनुसार बटेंगे तो आरक्षण छीन जाएगा. बटेंगे तो हिस्सेदारी छिन जाएगी. हम समाजवादी पार्टी के लोग PDA समाज के लोगों को यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं.

ये भी पढे़ं: 'सलमान भाई को कुछ भी हुआ तो तेरी खैर नहीं', 5 हजार शूटर का जिक्र कर लॉरेंस बिश्नोई को दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget