एक्सप्लोरर

'उनका अधिकार है कि...' यूपी उपचुनाव के बीच संजय निषाद को मिला अनुप्रिया पटेल का साथ!

UP Bypoll 2024: यूपी उपचुनाव पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल का एक-एक कार्यकर्ता NDA के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करेगा और एनडीए की जीत होगी.

UP Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. जिसके बाद सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं. बीजेपी ने इनमें से एक सीट रालोद को दी है. जबकि निषाद पार्टी और सहयोगी दलों को भी सम्मान देने का दावा किया है, जिस पर केंद्रीय मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए के हर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने काम करेगी. 

यूपी उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उपचुनाव में 10 सीटों पर NDA के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं और अपना दल का एक-एक कार्यकर्ता NDA प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा. इस दौरान उन्होंने सपा के दावे पर भी निशाना साधा और कहा कि जीत का दावा करना हर राजनीतिक दल का अधिकार है. लेकिन, उत्तर प्रदेश की जनता इन उपचुनाव में NDA गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देगी. 

संजय निषाद ने भी किया ये दावा
वहीं सीट बँटवारे को लेकर नाराज चल रहे संजय निषाद भी एनडीए उम्मीदवार को जिताने की बात कर रहे हैं. उपचुनाव की तारीख़ों का ऐलान होने के बाद संजय निषाद ने कहा कि एनडीए की 9 सीटों पर तैयारी चल रही है, एनडीए का जो भी प्रत्याशी होगा, उसकी जीत के लिए हम काम करेंगे. हमारी भारतीय जनता पार्टी और तमाम नेतृत्व से बात हुई है. उन्होंने वादा किया है कि निषाद पार्टी और सहयोगियों को निश्चित रूप से सम्मान रखा जाएगा. 

संजय निषाद ने कहा कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. अभी तो बीजेपी की बैठक हुई है. सहयोगी दलों की बैठक होगी जिसमें तय होगा कि सहयोगी कौन लड़ेगा और कौन कहां से चुनाव लड़ता है. कहां सहयोगी दल जीत सकता है और कहां कौन प्रत्याशी जीत सकती है. 

इससे पहले यूपी में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सीट बंटवारे को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कटेहरी और मझवां सीट पर दावा किया था. उन्होंने कहा कि वो मझवां सीट को लेकर कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं अगर उन्हें ये सीट भी नहीं मिल पाएगी तो वो गठबंधन में रहकर क्या करेंगे. 

संजय निषाद की नाराजगी के बाद बीजेपी भी हरकत में आई और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात भी की, जिसके बाद संजय निषाद ने अपनी बात उनके सामने रखी है. बता दें कि बीजेपी ने सहयोगियों का सम्मान ऱखने की बात कही है. 

देहरादून एयरपोर्ट पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों ने ली विमान की तलाशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget