एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव को लेकर रामगोपाल यादव का बड़ा दावा, बताया- कितनी सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन

UP Bypoll 2024: सपा सांसद रामगोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में ऊपर से नीचे भ्रष्टाचार है तभी तो आरोप लगाए जा रहे हैं.

UP Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. सपा सांसद नेकहा कि इंडिया गठबंधन इस चुनाव में दस की दस सीटें जीतने जा रहा है. हमारी बात में ताकत ज्यादा है हम फिर कह रहे हैं कि हम दस की दस सीटें जीतेंगे. 

रामगोपाल यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद जनपद पहुंचे थे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो पहले भी कहती थी कि वो 80 की 80 से जीत रहे हैं लेकिन, उसमें भी क्या हुआ? भारतीय जनता पार्टी चारों खाने चित हो गई. हमारी बात में अब ज्यादा ताकत है हम फिर कह रहे हम 10 की 10 सीटें जीतेंगे.

बीजेपी की कलह पर कही ये बात
सपा सांसद ने इस दौरान भाजपा में मचे घमासान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वैसे तो यह भारतीय जनता पार्टी का अंदररुनी मामला है. लेकिन, अगर प्रशासन की बात की जाए इस अंदरूनी झगड़े का प्रशासन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है.

बीजेपी के नेता और विधायक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं कि अधिकारी किसी काम की नहीं सुनते इस पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार है तभी तो आरोप लगाए जा रहे हैं नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार है और कुछ भी नहीं. 

नेमप्लेट विवाद को लेकर बीजेपी पर किया हमला
राम गोपाल यादव ने कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों पर पहचान लिखे जाने के सवाल पर कहा कि किसी कांवड़िया ने ये नहीं कहा था. यह सरकार की मानसिकता का परिणाम था और यह सरकार की गंदी सोच थी. किसी कांवड़िया ने आज तक ऐसा नहीं कहा और इसीलिए ही सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी.

सपा सांसद ने राहुल गांधी पर मानहानि वाले केस में पेशी के बारे कहा कि उनको तो मानहानि के केस में एक बार सजा भी हो गई थी और सुप्रीम कोर्ट ने वह स्थगित भी कर दी थी. यह सरकार तो किसी को भी पेश करवा सकती है किसी से कहकर कुछ भी करवा सकती है.

केदारनाथ मंदिर गर्भगृह से 23 किलो सोना कहां गया? 2 साल बाद BKTC ने प्रेस नोट जारी कर दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget