एक्सप्लोरर

Success Story: यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा में संस्कृति ठाकुर ने हासिल किया दूसरा स्थान, माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड ने आज हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. संस्कृति को 97.50 फिसदी अंक मिले हैं.

UP Board 10th Result 2022: यूपी की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा संस्कृति ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत अंक पाकर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. संस्कृति के परिवार में उसके माता पिता और दो बहने हैं. संस्कृति का सपना है कि वह पढ़ लिख कर आईएएस बने और दूसरा सपना उसका देश का प्रधानमंत्री बनने का है. संस्कृति का पसंदीदा विषय अंग्रेजी है. अंग्रेजी में उसे 100 में से 100 अंक मिले हैं .

कॉलेज में हुए संस्कृति का स्वागत
संस्कृति के पिता विजय सिंह कारोबारी हैं उनकी पेपर और गत्ते की अपनी फैक्ट्री है. संस्कृति की मां नीतू सिंह हॉउस वाईफ हैं. संस्कृति परिवार में सबसे छोटी हैं उनकी दो बहने सिमरन राणा और ईशिका ठाकुर हैं. संस्कृति ठाकुर का प्रदेश में दूसरा स्थान आने से संस्कृति के कालेज के प्रिंसिपल और अध्यापक ख़ुश हैं. उनका कहना है कि संस्कृति ने अपने कालेज का नाम रोशन किया है . कालेज में संस्कृति और उसके माता पिता को स्टाफ ने मिठाई खिलाकर और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया.

UP Board 12th Result: जिलावार टॉपर लिस्ट में बांदा अव्वल, देखिए कौन सा जिला रहा सबसे पीछे

टॉपर संस्कृति ने क्या कहा?
संस्कृति का कहना है कि उसने बहुत मेहनत की थी और उसे उम्मीद थी की प्रदेश में उसका प्रथम स्थान रहेगा. फिर भी मै संतुष्ट हूं दूसरा स्थान मेरा आया है. परीक्षा की तैयारी मैंने शुरू से ही की थी और अपने नोट्स बना के रखे थे. समय-समय पर उनका रिवीजन करती रहती थी. मेरी मम्मी भी टॉपर रह चुकी हैं. मेरी बहने भी पढने में तेज़ हैं. कालेज के अलावा मैंने कोचिंग भी ली थी और सेल्फ स्टडी भी की है. मै अपने माता पिता को इस कामयाबी का श्रेय देना चाहूंगी. 

माता-पिता ने दिया यह प्रतिक्रिया
संस्कृति की मां का कहना है कि हमे अपनी बेटी के यूपी में प्रथम स्थान पर आने की उम्मीद थी. मै चाहूंगी की मेरी बेटी इंटर में भी टॉप करे और आगे जो वह बनना चाहती है बने और कामयाबी हासिल करती रहे. इस कामयाबी में सबसे अधिक मेहनत संस्कृति की है और परिवार और अध्यापकों का योगदान भी इस में है. संस्कृति के पिता का कहना है कि मेरी बेटी आईएएस बनना चाहती है हम भी यही चाहते हैं. आज हमे बहुत ख़ुशी है कि उसने यूपी में दूसरे स्थान पर टॉप किया है.  

Success Story: यूपी 10वीं बोर्ड में मऊ की हर्षिता और अंजलि ने बनाई टॉप-10 में जगह, ये हैं उनके सपने

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget