एक्सप्लोरर

फीस जमा न होने पर प्रिंसिपल ने नहीं दिया एडमिट कार्ड, निराश 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या

Pratapgarh Suicide Case: प्रतापगढ़ में एक छात्र ने स्कूल प्रशासन के रवैये से निराश होकर खौफनाक कदम उठाया. पीड़ित 12वीं का छात्र है और बोर्ड परीक्षा में भाग न ले पाने से निराश था.

Pratapgarh News Today: प्रतापगढ़ में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी. स्कूल प्रशासन के जरिये प्रवेश पत्र न दिए जाने से वह निराश था, इसकी वजह से वह आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में भाग नहीं ले पाया. जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि फीस जमा न होने की वजह से प्रधानाचार्य ने अपमानित कर स्कूल से भगा दिया था. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना इलाके के धनसारी गांव स्थित साधुरी शिरोमणि इंटर कॉलेज का है. इसी स्कूल में पीड़ित छात्र शिवम सिंह कक्षा 12वीं में पढ़ता था. मृतक छात्र क्षेत्र के आखों गांव का रहने वाला है. छात्र के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिसकी वजह से वह फीस जमा नहीं कर पाया था.

मृतक शिवम सिंह पिछले एक हफ्ते से प्रवेश पत्र पाने के लिए स्कूल के चक्कर लगा रहा था. बताया जा रहा है कि शिवम की 5 हजार रुपये फीस बकाया थी. इसकी वजह से स्कूल प्रशासन उसे बार-बार वापस कर दे रहा था. कल यानी रविवार को भी शिवम को प्रधानाचार्य ने अपमानित कर स्कूल से भगा दिया था.

स्कूल प्रशासन ने किया अपमानित
इसके बाद बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के सारे रास्ते बंद होता देखकर पीड़ित छात्र शिवम सिंह ने असहाय और निराश होकर खौफनाक कदम उठाया. पीड़ित ने देर रात घर के पीछे आम के पेड़ से लटकर कर फांसी लगा ली. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया

बताया जा रहा कि शिवम की बहन पिछले चार माह से बीमार है, जिसकी वजह से परिवार परेशान और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. इसी वजह से शिवम स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाया. हालांकि किसी तरह से दो हजार रुपये जमाकर करके रविवार को भी वह स्कूल गया था, इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने उसको अपमानित किया. इस बाबत मृतक के दादा ने जो कुछ बताया वह व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला है.

पुलिस जांच में जुटी
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि रविवार देर रात जेठवारा पुलिस को सूचना मिली कि इंटरमीडिएट के छात्र शिवम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिजनों का आरोप है कि प्रवेश पत्र न मिलने पर बीती रात छात्र शिवम सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

जिलाधिकारी ने क्या कहा?

प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर दूसरे केन्द्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है. उन्होंने कहा कि यह साधवी शिरोमणि इंटर कॉलेज का मामला है. इस मामले में जेठवारा थाने में एक सूचना प्राप्त हुई है कि एक बच्चे को विद्यालय द्वारा इंटरमीडिएट प्रवेश पत्र नहीं दिया गया जिसके पीछे की वजह बताई गई कि पिछली फीस उसकी बकाया थी. उसकी वजह से कथित रूप से कहा जा रहा है कि बच्चे ने रात में आत्महत्या कर ली. इस संबंध में मेरे द्वारा जीआईसी के प्रिंसिपल के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच कराई गई. जांच में प्रथम दृश्य जो विद्यालय का प्रधानाध्यापक है, वह दोषी पाया गया. ऐसे में वहां पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक हटा गया हटा दिया गया है और दूसरे केंद्र व्यवस्थापक को नियुक्त कर दिया गया है. टीम ने विद्यालय जाकर सब क्या बयान नोट किया है. 

(प्रतापगढ़ से मनोज त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: हैवान शिक्षक! छात्र को मुर्गा बनाया और फिर उसके ऊपर बैठा टीचर, बच्चे का टूटा पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget