एक्सप्लोरर

यूपी में जिलाध्यक्षों की लिस्ट पर बीजेपी ने बनाया नया प्लान, इस वजह से लिया बड़ा फैसला!

UP BJP District President List: उत्तर प्रदेश में जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. पार्टी ये नाम प्रदेश स्तर पर नहीं बल्कि जिला स्तर पर जारी करेगी.

UP BJP District President List: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अब तक अपने जिलाध्यक्षों की सूची को जारी नहीं कर पाई है. खबरों की मानें तो जिला अध्यक्ष के दावेदारों का इंतजार और लंबा हो सकता है. केंद्रीय नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा अब प्रदेश स्तर पर नहीं बल्कि जिला स्तर पर जारी की जाएगी. इसकी जिम्मेदारी जिला चुनाव अधिकारी को दी गई है जो हर जिले में जाकर इसका ऐलान करेंगे. 

यूपी में भारतीय जाना पार्टी अब तक 80-85 सीटों पर जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर फैसला कर चुकी है. शीर्ष नेतृत्व की ओर से भी उनके नामों पर मुहर लग चुकी है, दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा. हालांकि 15-20 सीटों पर अब भी मामला फंसा हुआ है. जिसकी वजह से जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान करने में देरी हो रही है. 

जिला स्तर पर होगा जिलाध्यक्षों के चुनाव का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले बीजेपी में बूथ और मंडल के गठन की प्रक्रिया समय से हो चुकी है लेकिन जिलाध्यक्षों के चुनाव पर आकर मामला अटक गया है. जिलाध्यक्षों के नाम की स्क्रीनिंग प्रदेश स्तर पर की गई थी. उम्मीद है अब जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी. दिल्ली से मिले निर्देशों के मुताबिक पहले जिला चुनाव अधिकारियों आवंटित जिलों में भेजा जाएगा और वहीं जाकर वो नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे. 

हालांकि बीजेपी नेताओं के लिए ये भी कम सिरदर्द का काम नहीं है. माना जा रहा है कुछ जगहों पर उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में पार्टी हर कदम फूंक-फूंक कर आगे बढ़ा रही है. बता दें कि बीजेपी ने संगठन की दृष्टि से यूपी को 98 जिलों में बांटकर रखा है. बीजेपी ने पहले 60-65 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा करने का मन बनाया था लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फैसला करने के लिए कम से कम 50 फ़ीसद जिलाध्यक्षों का चुनाव होना जरूरी है. 

तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया कि जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाए इसके बाद पार्टी अगले चरण पर बढ़ेगी. 

संसद में भी गूंजा गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद स्कूल का मुद्दा, कांग्रेस सांसद ने पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल
Uttarakhand News: प्रियंका गांधी की जेठानी के फार्महाउस पर कब्जा, कांग्रेस विधायक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
प्रियंका गांधी की जेठानी के फार्महाउस पर कब्जा, कांग्रेस विधायक ने दी आत्मदाह की चेतावनी

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget