एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी ने तैयार किया मिशन 2024 का रोडमैप, जानिए किस रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी पार्टी

UP Politcs: बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि फरवरी महीने से संगठन का बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ होगा. इसके साथ ही प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और लोगों को मन की बात से जोड़ा जाएगा.

UP BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को सम्पन्न हो गई. प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव, निकाय चुनाव, एमएलसी चुनाव के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक अभियानों की योजना रचना पार्टी ने प्रस्तुत की.

धर्मपाल सिंह ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 5 फरवरी तक प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों की तथा 12 फरवरी तक 1918 मंडलों की कार्यसमिति का आयोजन करके संगठन की कार्य योजना विस्तार से एक-एक कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी तक पहुंचाना है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मंडल तथा बूथ स्तर तक समीक्षा करके प्रभावशाली सशक्त मंडल व सशक्त बूथ की संरचना का निर्माण कर सभी वर्गों का समायोजन कर सुगठित करने का काम करना है. 

बूथ का सशक्तिकरण किया जाएगा
धर्मपाल सिंह ने कहा कि सशक्त मंडल के लिए हर महीने मंडल पदाधिकरी बैठक होगी तथा मंडल में सातों मोर्चो की कार्यकारिणी गठन, पदाधिकारी कार्य विभाजन तथा जिले के प्रभारियों के मंडल में प्रवास सुनिश्चित किए जाएं. इसके साथ ही मंडल पदाधिकारियों के शक्ति केंद्र पर प्रवास भी निश्चित होना चाहिए. मंडल में ऐसे पदाधिकारियों की तैनाती करना है जो पंचायत, नगर निकाय, विधानसभा व लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम हों.

बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि फरवरी महीने से संगठन का बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ होगा. इसके साथ ही प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति तथा प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम से जुड़ने को जरुरत पर काम शुरू करना है, वहीं मन की बात कार्यक्रम में टिफिन बैठक करके सभी कार्यकर्ताओं से अपने घर से भोजन लाकर सामूहिक भोजन का स्वभाव निर्माण का भी आग्रह रहे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से छात्रों से जुड़ेंगे. हम सभी इस कार्यक्रम से बड़ी संख्या में छात्रों को जोड़ने का प्रयास करें. 

जिलास्तर पर बजट चर्चा कार्यक्रम होंगे आयोजित
धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2 फरवरी से 12 फरवरी के बीच जिला स्तर पर बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को प्रत्येक बूथ पर समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए संगठन के लिए आजीवन सहयोग निधि के रूप में सहयोग लेने का अभियान प्रारम्भ होगा.  6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस तथा 14 अप्रैल बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती को पार्टी प्रत्येक बूथ पर मनाएगी. एमएलसी चुनाव के साथ ही नगर निकाय चुनाव की तैयारियां भी लगातार चलती रहेंगी. हमें अपने कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से संगठनात्मक दृष्टि से एक आदर्श प्रस्तुत करना है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह के मामले में क्यों खामोश हैं अखिलेश और चाचा शिवपाल यादव, क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget