एक्सप्लोरर

किसानों का भ्रम खत्म हो रहा है, मोदी और योगी के साथ देश का किसान- स्वतंत्र देव सिंह

किसान आंदोलन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसानों को भ्रमित किया जा रहा है लेकिन अब ये धीरे धीरे खत्म हो रहा है. उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस समारोह है और इस दिन पीएम मोदी किसानों को संबोधित करेंगे.

अयोध्या: राम विवाह के मौके पर आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या पहुंचे और रंग महल मंदिर में राम विवाह की बारात में शामिल हुए. उन्होंने अयोध्या के कुछ प्रमुख संतों से भी मुलाकात की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हर वर्ष राम विवाह के मौके पर अयोध्या आते हैं और राम विवाह में शामिल होते हैं. इस बीच प्रदेश अध्यक्ष ने किसान आंदोलन पर बयान देते हुए कहा कि भगवान राम से यह प्रार्थना की है कि ईश्वर देश के गरीब किसान को खुशहाल रखें. 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के मौके पर प्रधानमंत्री देश के किसानों को संबोधित करेंगे, किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा की गई थी वह भ्रम धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और देश का किसान योगी और मोदी के साथ है.

किसान हित में सरकार ने किया काम

सिंह ने कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए हुए शिलान्यास के बाद धूमधाम से नगर में बारात निकली है. यहां पर दर्जनों मंदिरों में भगवान राम का विवाह होता है और उसी राम विवाह में शामिल होने के लिए मैं अयोध्या आया हूं. भगवान श्रीराम से यह प्रार्थना करता हूं कि प्रदेश के गरीब और किसानों को ईश्वर खुशहाल रखें. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म जयंती दिवस है और किसानों के लिए 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी है. देश के सभी ब्लॉक, मंडल तथा राज्य में प्रधानमंत्री की बात को किसानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए किया है, चाहे वह फिर किसान सम्मान निधि हो, चाहे गरीबों के आवास की बात हो, किसानों के घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की बात और नीम कोटेड यूरिया की बात हो, सभी किसानों के लिए गरीबों के लिए बैंक अकाउंट खोले गए.

सीधे खाते में पहुंचता है पैसा

पहले सरकारी मदद के तौर पर यदि एक रुपया चलता था तो जरूरतमंद तक 15 पैसे ही पहुंचते थे. अब किसान सम्मान निधि में 6000 रुपये चलता है और 6000 ही पहुंचता है. इस समय जो किसान आंदोलन चल रहा है, उसमें लोग भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं. भ्रम धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और किसान मोदी और योगी के पक्ष में खड़ा है. 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेई के जयंती के मौके पर राज्य सरकार यह व्यवस्था करेगी कि प्रधानमंत्री का उद्बोधन हर ब्लॉक और क्षेत्र में किसान सुने.

ये भी पढ़ें.

यूपी: अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन जारी किया गया, अंडाकार आकार में नहीं होगा कोई गुंबद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget