एक्सप्लोरर

'कांवड़ लेने मत जाना. ज्ञान का दीप जलाना...' शिक्षक की कविता से मचा बवाल, संगठनों ने दी चेतावनी

Baheri News: यूपी के बहेड़ी में शिक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर बवाल शुरू हो गया है. आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है वहीं कई हिंदू संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दे दी है.

यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज के शिक्षक रजनीश गंगवार का एक वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में धार्मिक आस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो में वह छात्रों को संबोधित करते हुए कहते नजर आ रहे हैं. 'कांवड़ लेने मत जाना. ज्ञान का दीप जलाना.' इस टिप्पणी को लेकर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह कांवड़ यात्रा और शिव भक्तों की आस्था के खिलाफ है, जिससे हिंदू संगठनों की भावनाएं आहत हुई हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद महा काल सेवा समिति बहेड़ी, भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए बहेड़ी कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक रजनीश गंगवार के खिलाफ आइपीसी की धारा 295-A सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
इस मुद्दे ने तब और तूल पकड़ा जब महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने कहा, 'शिक्षक का काम छात्रों को ज्ञान देना है, उन्हें धर्म से भ्रमित करना नहीं. जब गुरु ही गलत संदेश देंगे तो छात्रों की सोच क्या दिशा लेगी?' इसी तरह, महंत धर्मेन्द्र रस्तोगी ने कहा, 'शिक्षकों को मूल्यों और संस्कृति का संवाहक होना चाहिए. इस तरह की टिप्पणियां छात्रों के व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं.'

भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं और यहां एक शिक्षक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी कर रहा है.'

शिव भक्तों ने कोतवाली में सौंपा ज्ञापन 
सोमवार को दोपहर में महाकाल सेवा समिति, भाजपा पदाधिकारी और शिवभक्तों ने एकजुट होकर बहेड़ी कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर संजय सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिन के भीतर शिक्षक पर कठोर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे घटनाक्रम की शिकायत भेजेंगे.

वहीं सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत  कुछ दिन पहले एमजीएम कॉलेज के शिक्षक रजनीश गंगवार ने कॉलेज के प्रांगड़ में छात्र छात्राओं को इकट्ठा करके कविता पाठ द्वारा विवादित बात कही गई थी. जिसका एक वीडियो क्षेत्र में वायरल हुआ था. इसी संबंध में एक तहरीर प्राप्त हुई थी. तहरीर के आधार पर वीएनएस के धाराओं में शिक्षक के ऊपर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस मौके पर दिनकर गुप्ता, सचिन प्रजापति, मुकेश पाल, मंहत धर्मेन्द्र रस्तोगी, मुकुल दीप, अंकित रस्तोगी, अर्जुन गुप्ता, रजत गुप्ता, सत्यवीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे. 

Input By : भीम मनोहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget