एक्सप्लोरर

IG पिता ने कांस्टेबल को किया था बर्खास्त, अब उसकी बेटी ने वापस दिलाई वर्दी, जानें मामला

Bareily News: यूपी के बरेली में चलती ट्रेन में छेड़छाड़ के मामले में बर्खास्त सिपाही की आईजी की वकील बेटी ने केस लड़कर उसकी वर्दी वापस दिलाई है.

यूपी के बरेली में चलती ट्रेन में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त किए गए जीआरपी के हेड कांस्टेबल तौफीक अहमद को कोर्ट के आदेश पर दोबारा सेवा में बहाल कर दिया गया है. दरसल यह मामला जनवरी 2023 का है, जब प्रयागराज से बरेली आ रही छात्रा के साथ ट्रेन में अभद्रता हुई थी.

जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन आईजी डॉक्टर राकेश सिंह ने सिपाही को नौकरी से हटा दिया था, लेकिन बाद में सिपाही की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बर्खास्तगी को चुनौती दी गई. सिपाही के केस को खुद आईजी की बेटी ने लड़ा और उसकी वर्दी को वापस दिलाया.

यह था पूरा मामला 

घटना के अनुसार, 12 जनवरी 2023 को पीलीभीत निवासी छात्रा त्रिवेणी एक्सप्रेस से बरेली आ रही थी. दोपहर करीब 2:11 बजे बरेली जंक्शन पहुंचने पर अधिकतर यात्री ट्रेन से उतर गए. आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल तौफीक अहमद  ने छात्रा को अकेले देखकर छेड़छाड़ की. 

पीड़िता ने तुरंत जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई. विभागीय जांच के बाद कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया. अब इस मामले पर कोर्ट ने सिपाही की सेवा को बहाल कर दिया है जिससे सिपाही अब फिर से अपनी नौकरी को शुरू कर पाएगा.

कोर्ट ने रद्द किया बर्खास्तगी का आदेश

बात दें इस घटना के बाद सिपाही को आईजी ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद सिपाही ने आईजी की वकील बेटी को अपना केस सौंपा और कोर्ट में वकील ने दलीलें पेश की जिसमें उन्होंने कहा कि जांच में खामियां पाई गई हैं. सिपाही के पक्ष  में पेश हुईं अधिवक्ता अनुरा सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि जांच प्रक्रिया में खामियां रहीं और बर्खास्तगी का आदेश अनुचित था.

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी का आदेश रद्द करते हुए कांस्टेबल को सेवा में पुनः बहाल करने का निर्देश दिया. हालांकि, आरोप से जुड़ा मुकदमा अभी भी अदालत में लंबित है. फिलहाल अब यह मामला आईजी की वकील बेटी की वजह से चर्चा में आ गया है और लोग वकील की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Input By : भीम मनोहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget