एक्सप्लोरर

UP Election: विधायक निधि खर्च करने में सबसे आगे सपा के ये MLA, जानें अन्य विधायकों का हाल

यूपी के कानपुर जिले की सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी ने इस साल विधायक निधि से सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है. विधायक निधि खर्च करने में सपा के ही विधायक फिसड्डी साबित हुए हैं.

UP Assembly Election 2022: यूपी (Uttar Pradesh) में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव नजदीक देख विधायक अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली विधायक निधि को जमकर खर्च कर रहे हैं. हालांकि विधायकों के इस कार्यकाल की ये आखिरी निधि है. इस वित्त वर्ष में मिली रकम को क्षेत्र के विकास और अन्य सामाजिक कार्यों पर खर्च करने में सबसे आगे सपा के विधायक हाजी इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) हैं. सरकारी वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, इरफान सोलंकी विधायक निधि से लगभग दो करोड़ 89 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं. उनकी विधायक निधि में 11 लाख रुपये बचे हैं. इसके अलावा उनके कुल स्वीकृत कार्यों की संख्या 70 है.

वहीं, सबसे कम विधायक निधि का इस्तेमाल करने वाले भी सपा के ही विधायक हैं. आर्यनगर विधानसभा सीट से विधायक अमिताभ बाजपेई ने अभी तक सबसे कम धनराशि खर्च की है. सत्ताधारी बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी भी अपनी निधि का ज्यादा हिस्सा नहीं खर्च कर पाए हैं. गोविंदनगर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी की निधि में भी ज्यादा पैसे बचे हुए हैं. आपको बताते हैं कि विधायकों ने अपनी विधायक निधि में से कितने पैसा खर्च किया है.

  • बिठूर विधायक अभिजीत सांगा की निधि से विकास कार्यों के लिए 2.79 करोड़ रुपये मंजूर किए गए. जबकि 12 लाख रुपये के प्रस्ताव भेजे गए हैं.
  • बिल्हौर से विधायक भगवती सागर के 2 करोड़ 77 लाख रुपये के कार्यों की राशि को मंजूरी मिल चुकी है. जबकि 10 लाख रुपये के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं.
  • गोविंदनगर से विधायक सुरेंद्र मैथानी की विधायक निधि में से 1 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि को मंजूरी मिली है. जबकि उन्होंने 98 लाख रुपये के प्रस्ताव भेजे हैं.
  • कल्याणपुर से विधायक और राज्यमंत्री नीलिमा कटियार को 2 करोड़ 38 लाख रुपये मंजूर किए गए जबकि 50 लाख रुपये के प्रस्ताव भेजे गए.
  • कैबिनेट मंत्री और महाराजपुर से विधायक सतीश महाना की विधायक निधि से दो करोड़ से ज्यादा की राशि मंजूर की गई जबकि 65 लाख रुपए से अधिक के कार्यों के प्रस्ताव भेजे गए.
  • किदवई नगर से विधायक महेश त्रिवेदी की निधि से 1 करोड़ 17 लाख की राशि मंजूर की गई जबकि 65 लाख से अधिक के कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया.
  • घाटमपुर विधायक उपेंद्र पासवान की निधि में 28 लाख रुपये बचे हैं.
  • छावनी विधायक सोहेल अंसारी की निधि से लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.
  • विधायक निधि खर्च करने में सबसे पीछे आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपाई हैं. उन्होंने सिर्फ 88.87 लाख रुपये ही खर्च किए.

ये भी पढ़ें:

UP Election: मायावती को आज लगेगा बड़ा झटका, सपा में शामिल होंगे बसपा के ये 6 विधायक

Uttarakhand Election: आज चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे अमित शाह, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget