एक्सप्लोरर

UP Election 2022: प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला, कहा- आटा भी महंगा, डाटा भी महंगा

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए ट्वीटर पर लिखा है, बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देने वाले अब रोज जनता पर महंगाई का प्रहार कर रहे हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. एक ट्वीट में प्रियंका ने कहा, '' मोदी के राज में ऐसा कुछ बचा नहीं है, जिसको महंगा किया नहीं.'' इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने बीजेपी की ओर से 2014 में दिए गए उस नारे की याद दिलाई है, जिसमें कहा गया था, 'बहुत हुई महंगाई की मार. अबकी बार मोदी सरकार.'

कांग्रेस नेता ने कहा, जनता पर रोज पड़ रही है महंगाई की मार

कांग्रेस महासचिव ने लिखा है, ''मोदी जी के राज में, ऐसा कुछ भी बचा नहीं, जिसको महंगा किया नहीं. आटा महंगा, मोबाइल का डाटा महंगा जीवन बीमा महंगा, जीवन जीना महंगा, कपड़े महंगे, जूते महंगे, महंगी सब्जी-दाल.'' उन्होंने लिखा है, 'बहुत हुई महंगाई की मार' का नारा देने वाले अब हर रोज जनता पर महंगाई का प्रहार कर रहे हैं.

कांग्रेस ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को अपना चेहरा बनाया है. इसके बाद से ही वो उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं. वो सोशल मीडिया पर लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाती रहती हैं. 

योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी किया हमला

इसके पहले किए एक ट्वीट में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने लिखा था, ''खराब स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से कानपुर की जनता ने कोरोना के दौरान बहुत कष्ट झेले थे. लेकिन भाजपा की प्राथमिकता देखिए, अपना भव्य कार्यालय तैयार कर लिया. मगर जनता के लिए अस्पताल की एक ईंट भी नहीं रखी. जनता सब देख रही है.'' इसके साथ प्रियंका गांधी ने एक अखबार की कटिंग भी शेयर की थी. इस कटिंग की हेडिंग है, बीजेपी का कार्यालय तैयार. लेकिन अस्पताल का इंतजार.

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए नारा दिया है, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं.' यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस प्रतिज्ञाएं कर रही है. इसके तहत पार्टी ने चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का वादा किया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन मुफ्त में दिए जाएंगे.

UP News: पीएम मोदी के यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी का निशाना, कहा- नीयत साफ है तो अजय मिश्रा के साथ साझा न करें मंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget