एक्सप्लोरर

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय हो रही है बसपा

UP Election 2022: अगले विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति बनाई है. इसके लिए मायावती के भतीजे आकाश आनंद और सतीशचंद्र मिश्र के बेटे कपिल मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है.

बसपा (BSP) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र (Satish Chandra Mishra)ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इसमें उनकी बाईं तरफ थे, पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के भतीजे आकाश आनंद और दाहिनी तरफ थे उनके बेटे कपिल मिश्र. सतीश मिश्र ने लिखा, ''बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री आकाश आनंद जी और कपिल मिश्रा के नेतृत्व में आज सभी वर्ग के साथ ही युवा वर्ग तेजी से बसपा से जुड़ रहा है.'' दरअसल यह नई बसपा की एक तस्वीर थी. जो अब समय के साथ अपने आप को बदलने में लगी हुई है. 

बसपा की राजनीति

अपने कॉडर के दम पर राजनीति करने वाली बसपा के पास कोई फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन नहीं है, जैसा कि दूसरी अन्य पार्टियों के पास है. मतदाताओं का बड़ा हिस्सा युवाओं का है. लेकिन बसपा की कोई युवा या छात्र संगठन नहीं है. युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने और उन्हें अपने पाले में करने की रणनीति बसपा ने बनाई है. इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर. विलायत से पढ़कर आए आकाश आनंद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. युवाओं को जोड़ने के काम में सतिश चंद्र मिश्र के बेटे कपिल मिश्र भी उनका साथ दे रहे हैं. इसके अलावा पार्टी के कुछ युवा नेताओं को भी इस काम में लगाया गया है. 

Mayawati Press Conference: बीजेपी पर बरसीं मायावती, अखिलेश पर बोलीं- 400 सीटों पर जीत का दावा बचकाना

बीएसपी ने अपनी सोशल मीडिया टीम बनाई है. यह टीम ही सोशल मीडिया के लिए प्रचार सामग्री को तैयार कर युवा समर्थकों को उपलब्ध कराती है. बीएसपी से जुड़ने वाले युवाओं में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र बड़ी संख्या में हैं. वो सोशल मीडिया पर बसपा की नीतियों और मायावती के मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करते हैं. बसपा की योजना अपना यट्यूब चैनल लांच करने की है. इसे जल्द ही लांच किया जा सकता है. इसका मकसद युवाओं तक पार्टी की नीतियों और बसपा की सरकार में हुए विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाना है. इसके जरिए पार्टी युवाओं के साथ जुड़ना भी चाहती है. 

बसपा अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई है. उसने अपना आधिकारिक ट्वीटर हैंडल बनाया है. पार्टी प्रमुख मायावती अक्तूबर 2018 से ही ट्वीटर पर हैं. सतीशचंद्र मिश्र, उनके बेटे कपिल मिश्र भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. 

बसपा ने 2017 के विधानसभा का चुनाव चुनाव सभी 403 सीटों पर लड़ा था. उसने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बसपा पर 22.23 फीसदी मतदाताओं ने भरोसा जताया था. 

UP Election 2022: मायावती बोलीं- CM योगी की तरह मेरा भी नहीं है कोई परिवार, सर्व समाज ही मेरा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget