एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गैर यादव पिछड़े और गैर जाटव दलित वोटों के लिए बीजेपी चला रही है 'सामाजिक संपर्क' अभियान

UP Election 2022: 'सामाजिक संपर्क' अभियान के जरिए बीजेपी ने यादव, जाटव और मुस्लिम बहुल उन सीटों को जीतने का लक्ष्य बनाया है, जिन्हें वह 2017 के चुनाव में बहुत ही कम वोटों के अंतर से हार गई थी.

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए बीजेपी (BJP)युद्ध स्तर की तैयारियां कर रही है. प्रदेश में उसने अपने नेताओं की फौज उतार दी है. बीजेपी ने इस बार भी 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी सामाजिक संपर्क अभियान चला रही है. इसके तहत वो अन्य पिछड़ा वर्ग और दलित समुदाय के मतदाताओं में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है. 

किन नेताओं को दी गई है जिम्मेदारी

पिछड़े और दलित वर्ग के मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी ने अपने पिछड़े और दलित समुदाय के 175 विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं को लगाया है. विभिन्न आयोगों के प्रमुखों को भी इस काम में लगाया गया है. इस अभियान को 'सामाजिक संपर्क' का नाम दिया गया है. इन नेताओं को अपने समुदाय के लोगों के छोटे-छोटे समूहों से संपर्क करने को कहा गया है. उन्हें एक से 10 विधानसभा सीटों तक की जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन ये नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में यह संपर्क नहीं कर सकते हैं.  

ABP-C Voter Survey: उत्तर प्रदेश चुनाव में लोगों के लिए क्या है सबसे बड़ा मुद्दा? जानिए जनता की राय

इन अभियान के जरिए बीजेपी ने उन सीटों को जीतने की रणनीति बनाई है, जिन्हें वो 2017 के चुनाव में बहुत ही कम अंतर से हार गई थी, क्योंकि वहां यादव, जाटव और मुसलमानों की आबादी अधिक थी. बीजेपी की कोशिश ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न जातियों के वोटों को अपनी तरफ करने की है. बीजेपी को लगता है कि ऐसा होने की सूरत में वो यादव, जाटव और मुस्लिम बहुल सीटों पर सपा-बसपा को हराने में कामयाब होगी.  

कहां लगी है बीजेपी की नजर

इस अभियान के जरिए बीजेपी गैर यादव ओबीसी और गैर जाटव दलित समुदाय में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है. इससे बीजेपी के नेताओं को अलग-अलग जातियों में अपनी पकड़ बनाने का भी मौका मिलेगा. बीजेपी 2017 के चुनाव में माटेरा, महमूबाबाद, नजीबाबाद, लालगंज, कन्नौज, धौलाना और छपरौली जैसी सीटों पर 4 हजार से कम वोटों के अंतर से हार गई थी.

'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक इस अभियान के तहत करीब 30 कार्यक्रम रोज आयोजित किए जा रहे हैं. इस तरह के सामाजिक संपर्क अभियान से पहले बीजेपी ने दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किए थे.  

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश चुनाव में गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने खोला पत्ता, महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget