एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आज जारी हो सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कितने नाम हुए हैं तय

UP Election 2022: पिछले दिनों दिल्ली में हुई उत्तर प्रदेश चुनाव पर कोर कमेटी और बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी पहले तीन चरण के 172 सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की थी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है. इसके बाद भी बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दे. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश चुनाव पर बीजेपी की कोर कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में हुई लंबी बैठकें हुई थीं. इसमें पार्टी ने पहले तीन चरण के 172 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की थी. अब इस सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 

क्या इस्तीफों की वजह से दबाव में है बीजेपी

एक के बाद एक तीन कैबिनेट मंत्रियों और 6 विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद से बीजेपी भारी दबाव में है. इस वजह से भी उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देरी हो रही है. पार्टी पर अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने का दबाव है. पार्टी नेतृत्व उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए ऐसे चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की कोशिश कर रहा है, जो उसे जीत दिला सकें. 

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य सहित BJP के बागी विधायक सपा में शामिल, अखिलेश यादव को बताया भावी प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है. माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें अयोध्या की किसी सीट से उम्मीदवार बनाएगी. वहीं इस बात की भी चर्चा है कि विधानसभा चुनाव में अपने कुछ बड़े नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है. इसमें उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ-साथ कुछ राज्य सभा और विधान परिषद के सदस्यों के नाम शामिल है. इसका पता तब ही चल पाएगा, जब पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी. इस बात की भी संभावना है कि बीजेपी अपने कई विधयाकों के टिकट काट दे. पार्टी में मची भगदड़ को इससे जोड़कर देखा जा रहा है. 

उत्तर प्रदेश में वोटिंक कब कब होगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 7 चरणों में कराया जा रहा है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें व अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा.

UP Assembly Election 2022: योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने कहा- जिन्हें पता था टिकट कटेगा वे पार्टी छोड़कर गए

बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. उसने अकेले के दम पर विधानसभा की 403 में से 312 सीटों पर कब्जा जमाया था. बीजेपी ने 2017 का चुनाव ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अनुप्रिया पटेल की अपना दल (एस) के साथ लड़ा था. सुभासपा ने 4 और अपना दल (एस) ने 9 सीटें जीती थीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget