एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी और विधानसभा चुनाव लड़ने पर क्या कहा?

UP Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि उनका उद्देश्य बीजेपी का सफाया करना है. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वो विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगे. वो अभी आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने या न लड़ने पर संशय अभी भी बरकरार है. इस महीने के शुरू में न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अखिलेश के हवाले से खबर दी थी कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. लेकिन कुछ घंटे बाद ही समाजवादी पार्टी ने इसका खंडन कर दिया था. पार्टी का कहना था कि अखिलेश के चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला पार्टी करेगी. अब अखिलेश ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वो चुनाव जरूर लड़ेंगे. अखिलेश यादव ने यह बात एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कही है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बीजेपी का सफाया करना है.

सपा प्रमुख का उद्देश्य क्या है? 

चुनाव लड़ने वाली खबर पर अखिलेश ने कहा कि वह बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था. अगर समाजवादी पार्टी फैसला करेगी तो वह चुनाव लड़ेंगे. अखिलेश यादव ने यह बात गाजीपुर में सपा की एक रैली में की. अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से लोकसभा के सांसद हैं. वो तीन बार कन्नौज से भी सांसद रह चुके हैं. उनकी पत्नी डिंपल यादव अभी कन्नौज की सांसद हैं. अखिलेश यादव ने अभी तक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है. साल 2012 में जब वो मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता ली थी. 

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- यूपी की नई विधानसभा में खाली रहेंगी BJP की सीटें

गाजीपुर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ज्यादतियों का परिणाम बीजेपी को भुगतना होगा. उन्होंने कहा कि हाथरस गैंग रेप, लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने और कासगंज में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में हुई एक युवक की मौत जैसी घटनाओं की वजह से लोग बीजेपी के खिलाफ वोट करेंगे.  

अखिलेश यादव ने 2022 के चुनाव के लिए ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, महान दल और कुछ अन्य छोटे दलों से समझौता किया है. सपा ने इस चुनाव के लिए बड़े दलों से समझौता करने से परहेज किया. राजभर ने पिछला चुनाव बीजेपी के साथ लड़ा था. उसे चार सीटें मिली थीं. ओमप्रकाश राजभर दो साल तक योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री भी रहे. 

UP Election: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रेडिट को लेकर बीजेपी और एसपी में ठनी, अखिलेश यादव की विजय यात्रा को लेकर ये हैं दावे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget