एक्सप्लोरर

Ambedkar Nagar News: पुलिस की कार्यशैली से नाराज महिलाओं ने डीएम ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, जानें- पूरा मामला

Ambedkar Nagar: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जाफर गंज बाजार में स्थित दुकान के अंदर 22 वर्षीय दुकानदार सचिन का शव फंदे से लटकता मिला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

UP News: अम्बेडकरनगर में पुलिस की कार्यशैली से नाराज महिलाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम आवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने टाण्डा और अकबरपुर मार्ग को जाम कर दिया जिससे लंबा जाम लग गया. ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या की आशंका जाहिर कर अकबरपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी थी लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया. सूचना पर पहुंचे सदर SDM और सदर CO ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. जिसके बाद जाम खुला. इस दौरान अकबरपुर कोतवाल अपनी नाकामी छिपाने के लिए ग्राम प्रधान को धमकाते रहे. एक तरफ एसडीएम और सीओ लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत करने में लगे थे.

ग्रामीण कर रहे कार्रवाई की मांग
दरअसल, कल अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जाफर गंज बाजार में स्थित दुकान के अंदर 22 वर्षीय दुकानदार सचिन का शव फंदे से लटकता मिला था और दुकान में बाहर से ताला बंद था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. घटना को लेकर परिजनों ने अकबरपुर कोतवाली में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतते हुए केस नहीं दर्ज किया. जिसके बाद आज परिजनों के साथ सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम आवास के सामने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. इस दौरान अकबरपुर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी अपनी नाकामी छिपाने के लिए मृतक के चाचा ग्राम प्रधान को हड़काते रहे जबकि इस दौरान दो उच्चाधिकारी  मौके पर मौजूद थे और लोगों को समझा रहे थे. सदर SDM और सदर CO ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खुला.

Kannauj News: फ्रांस के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने गिफ्ट किया कन्नौज का इत्र, जानें- क्या है खास?

सचिव का शव मिला था दुकान के अंदर
ग्राम प्रधान ने बताया कि सचिन का शव दुकान के अंदर मिला था और ऊपर की खिड़की खुली हुई थी. हमने हत्या की आशंका जताकर तहरीर दिया लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया. आज जब गांव के लोग डीएम साहब के आवास के सामने प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान एसडीएम और सीओ पहुंचे और कहा की मुकदमा दर्ज किया जाएगा लेकिन कोतवाल हमको धमकाने लगे और मेरे भांजे का मोबाइल पटक दिया जो टूट गया. वहीं सदर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह सचिन उर्व विवेक यहां जाफर गंज में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था. एक दिन पहले ही उसकी वहां डेड बॉडी मिली, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है. इन लोगों के द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है.

Kanpur News: कानपुर हिंसा के फाइनेंसर पर कस रहा पुलिस का शिकंजा, मुख्तार बाबा के कई आउटलेट्स सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget