एक्सप्लोरर

UP News: इलाहाबाद HC ने पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक, शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम के लिए संदर्भ पुस्तक के तौर पर उपयोग में आने वाली पुस्तकें बेचने वाले कुछ पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से शिक्षा अधिकारियों को रोक दिया है.

UP News: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने उत्तर प्रदेश बोर्ड ( Uttar Pradesh Board) के पाठ्यक्रम के लिए संदर्भ पुस्तक के तौर पर उपयोग में आने वाली पुस्तकें बेचने वाले कुछ पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों को रोक दिया है.

हालांकि, अदालत ने यह शर्त लगाई है कि विक्रेता इन संदर्भ पुस्तकों को उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा निर्धारित और एनसीईआरटी द्वारा मंजूर पाठ्यक्रम पुस्तकों के रूप में ना पेश करते हों. अदालत ने स्पष्ट किया कि यह निर्देश कॉपीराइट का उल्लंघन करने या किसी अपराध के लिए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने से रोकने के लिए नहीं है.

शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी
मेसर्स राजीव प्रकाशन एंड कंपनी द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उमेश चंद्र शर्मा की पीठ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और अन्य शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया.

अदालत ने उन्हें 29 जुलाई, 2022 को जारी निर्देश के लिए अपना कानूनी अधिकार बताने को कहा. यह निर्देश मिर्जापुर (Mirzapur) के जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पारित किया गया था. जिसमें कहा गया था कि, राज्य के सभी पुस्तक विक्रेता निजी प्रकाशकों की संदर्भ पाठ्य पुस्तकें नहीं बेच सकते और वे केवल माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अधिकृत पुस्तकें ही बेचेंगे.

21 नवंबर को होगी अगली सुनवाई 
अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 21 नवंबर, 2022 निर्धारित की है.  साथ ही अपने आदेश में कहा, प्रथम दृष्टया आकलन पर प्रकाशकों की उन पाठ्य पुस्तकों के प्रकाशन पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई जा सकती, जो संदर्भ पुस्तकों के तौर पर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकती हैं. यद्यपि इन्हें बोर्ड द्वारा कोर्स के लिए निर्धारित या मंजूर पाठ्य पुस्तकों के तौर पर प्रचारित नहीं किया जा सकता.

याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय ने दलील दी कि प्रथम दृष्टया मिर्जापुर के जिला विद्यालय निरीक्षक का निर्देश छह जुलाई, 2022 को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी आदेश से आया निर्देश प्रतीत नहीं होता. क्योंकि बोर्ड ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि एनसीईआरटी से कापीराइट लेने के बाद निर्धारित पाठ्य पुस्तकों की पाइरेसी नहीं हो. जिसे छापने का लाइसेंस तीन प्रकाशकों को दिया गया है.

Congress President: मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- ना बनें परिवार का बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget