एक्सप्लोरर

Agra Weather News: आगरा के लोगों को आग बरसा रही गर्मी से मिली निजात, बारिश से सड़के हुईं जलमग्न

Agra News: पिछले कई दिनों से पूरे यूपी के आगरा में चिलचिलाती धूप और बेहाल कर देने वाली गर्मी से अब लोगों की परेशानी दूर हो गई है. शहर में भारी बारिश से सड़के जलमग्न नजर आईं.

Agra News: आगरा में भीषण गर्मी से बारिश ने राहत दिलाई पर जगह जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई जिसके चलते आम लोगो का राह चलना मुश्किल हो गया है. आगरा अलीगढ़ हाइवे पर बारिश का पानी भरा हुआ है जिससे वाहनों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आखिर इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है, जो जिम्मेदार है क्या उन्हें यह सब नजर नहीं आता या फिर यूंही जलभराव में लोगो को जीने के लिए मजबूर कर दिया गया है.

आगरा अलीगढ़ हाइवे खंदौली क्षेत्र में करीब 300 मीटर तक जलभराव की स्थिति है और सड़क पर भरे हुए पानी में होकर वाहन निकलने को मजबूर है. खंदौली में जलभराव के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है और जाम जैसी स्थिति बनी रहती है. जलभराव की स्थिति ऐसी है कि लोग अपनी दुकान तक बंद करने को मजबूर हैं क्योंकि सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है जिसके चलते ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं  जिसका सीधा असर दुकानदारों पर पड़ रहा है. 

जलभराव से आए दिन हो रहे हैं हादसे
आगरा के स्थानीय लोगों की माने तो जलभराव से आए दिन हादसे होते हैं, दो पहिया वाहन पानी में गिर जाते हैं लोगों को चोट तक लग जाती है, लेकिन जो जिम्मेदार लोग हैं उनके कानों में जु तक नहीं रेंग रही है। जानकारी के अनुसार यहां जलभराव की समस्या को लेकर नाला निर्माण का कार्य हुआ था जिसकी लागत करीब 2 करोड रुपए थी.

नाला निर्माण तो हो गया लेकिन सड़क पर भरने वाला पानी नाले तक नहीं पहुंच पा रहा है, तो क्या यह माना जाए कि गलत इंजीनियरिंग के चलते सड़क आज भी बारिश के पानी से लबालब है. जिस बारिश के पानी को सड़क पर भरने से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण कार्य कराया गया था शायद वह ठीक ढंग से नहीं हुआ और जिसका परिणाम सड़क पर पानी भरा हुआ पानी है, जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले लोग और वाहनों को उठाना पड़ रहा है. 

लोगों का पैदल चलना हुआ दुश्वार
आगरा अलीगढ़ हाइवे का दृश्य ऐसा है कि सड़क पर भरे हुए पानी के बीच से वाहनों के पहिए गुजर रहे हैं, वाहनों के पहियों से उछलने वाला पानी पास चल रहे दूसरे वाहनों पर पहुंचता है जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है. इस जलभराव में पैदल चलना दुश्वार हो गया है.

आखिर इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है, अभी तो मानसून ने दस्तक दी है तब यह हाल है आने वाली मानसून की झमाझम बारिश में तस्वीर क्या होगी इसका अनुमान लगाया जा सकता है. फिलहाल शहर के लोगों को एक तरफ गर्मी से राहत मिली तो दूसरी तरफ पानी से भरी सड़को ने मुसीबत में डाल दिया है.

Input By : Laxmikant Sharma
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget