एक्सप्लोरर

उन्नाव मामले पर राजनीति गरम, लोकसभा में BJP सांसद बोले- ट्रक सपा नेता का था; अखिलेश भी हमलावर

उन्नाव मामले पर राजनीति गरम, लोकसभा में BJP सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि हमलावर ट्रक सपा नेता का था। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी बीजेपी का घेराव किया है।

लखनऊ, जेएनएन। उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसे मामले पर राजनीति गरम है। एक ओर जहां उन्नाव मामले पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ, तो दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर बीजेपी का घेराव किया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में उन्नाव रेप पीड़िता जिंदगी और मौत से जूझ रही है, तो बाहर पीड़िता के परिजन उसके चाचा की रिहाई को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

अखिलेश ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, बीजेपी को घेरा

इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार सुबह किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर पहुंचे और सीसीयू में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता का हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री व सपा नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बीजेपी को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इसने देश की महिलाओं को झकझोर कर रख दिया है। बीजेपी नेताओं के निर्देश पर उसके पिता को पुलिस ने पीटा था, रेप पीड़िता द्वारा आत्महत्या की कोशिश के बाद मामले में एफआईआर दर्ज हुई। यह स्वाभाविक है कि लोग सरकार और बीजेपी विधायक पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, अखिलेश ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि हम संसद से सड़क तक इनकी लड़ाई लड़ेंगे।

उन्नाव मामले पर राजनीति गरम, लोकसभा में BJP सांसद बोले- ट्रक सपा नेता का था; अखिलेश भी हमलावर

लोकसभा में उन्नाव मामले पर हंगामा

लोकसभा में भी उन्नाव मामले पर आज खूब हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले कांग्रेस के दिवंगत नेता जयपाल रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ कांग्रेस द्वारा उन्नाव के मुद्दे को उठाया गया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्नाव मामले का जिक्र करते हुए यूपी की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया और पूछा कि आखिर हम किस समाज में रह रहे हैं, जहां रेप पीड़िता के साथ ऐसी दर्दनाक घटना हो जाती है। इस मामले में कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इस बीच विपक्ष लगातार नारेबाजी कर रहा था कि 'बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का क्या हुआ?' और 'मोदी सरकार जवाब दो'। संसद भवन के बाहर गांधी प्रतिमा के नीचे भी विपक्षी दलों के कई सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्ष के हंगामे पर सरकार ने कहा

वहीं, विपक्ष के हंगामे पर संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मामले पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उत्तर प्रदेश सरकार निष्पक्षता से मामले की जांच कर रही है।

उन्नाव मामले पर राजनीति गरम, लोकसभा में BJP सांसद बोले- ट्रक सपा नेता का था; अखिलेश भी हमलावर

बीजेपी सांसद बोले- हमलावर ट्रक सपा नेता का था

इस बीच बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल के दावे ने मामले की नई तूल दे दी। उनका कहा है कि जिस ट्रक से टक्कर मारकर पीड़िता की गाड़ी का एक्सीडेंट किया गया, वो सपा नेता अवध पाल सिंह का था। वहीं, कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुे जगदंबिका पाल ने कहा कि योगी सरकार को बदनाम करने के इरादे से कांग्रेस राज्य के विषय को लोकसभा में उठा रही है। उन्होंने विपक्ष पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्नाव मामले पर राजनीति गरम, लोकसभा में BJP सांसद बोले- ट्रक सपा नेता का था; अखिलेश भी हमलावर

गौरतलब है कि रविवार को रायबरेली में उन्नाव रेप पीड़िता की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में रेप पीड़िता और उसके वकील को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget