एक्सप्लोरर

UP News: पुलवामा से उन्नाव लाया गया मुकेश का शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Unnao News: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के हमले में जान गंवाने वाले मुकेश कुमार का शव असोहा के भटपुरा लाया गया. जिसके बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Pulwama Target Killing: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में आतंकियों के हमले (Terrorist Attack) में जान गंवाने मुकेश का शव उनके गांव भटपुरा में पहुंचा दिया गया. मुकेश का शव गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने रीति रिवाज के साथ मुकेश का अंतिम संस्कार किया. 

आतंकियों ने की थी गोली मारकर हत्या
भटपुरा गांव के रहने वाले चालीस वर्षीय मुकेश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के तुमची नौपोरा स्थित भट्ठे पर ईंट की पखाई का कार्य करते थे. जहां सोमवार सुबह वह घर पर रुपये भेजने के लिए बैंक गए थे. कमरे पर आते समय आतंकियों ने गोली मारकर मुकेश को मौत के घाट उतार दिया था. उसके बाद साथ काम कर रहे रिश्तेदार राकेश ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी. जम्मू कश्मीर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था.

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना के जवानों ने मुकेश के शव को एयरपोर्ट से प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट भिजवाया. जहां नायब तहसीलदार आशुतोष पांडेय, कानूनगो ब्रजेश सिंह, लेखपाल जयशंकर सहित परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से गांव आए. शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मंगलवार शाम को ही मृतक के भाई ने गांव स्थित खेत पर शव को मुखाग्नि दी. 

विधायक ने दी 50 हजार की आर्थिक सहायता 
क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने गांव पहुंच मुकेश को श्रद्धाजंलि देते हुए मुकेश की पत्नी कुसुम को ढाढ़स बंधाया. विधायक अनिल सिंह ने मृतक की पत्नी को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. इस दौरान उन्होंने तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह को कागजात बनाकर हर संभव सरकारी मदद दिलाने की बात कही. तहसीलदार ने बताया कि कागजात बनवाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी. उसके बाद जो संभव मदद होगी की जाएगी. 

मां को सता रही बच्चों की परवरिश की चिंता
मृतक मुकेश की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है. आवंटन की 9 बिस्वा भूमि व परिवार में उसके हिस्से की भूमि को मिला कर कुल 16 बिस्वा भूमि है. पति की मौत को लेकर पत्नी कुसम रो रोकर बदहवास है. उनका कहना है कि अब इन बच्चों को कैसे पालूंगी.

ये भी पढ़ें: Suhaildev Express: प्रयागराज स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन और कोच पटरी से उतरा, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget