एक्सप्लोरर

Unnao News: दबंगों से तंग आकर शख्स ने डीएम ऑफिस में की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया

यूपी के उन्नाव में एक युवक ने डीएम ऑफिस में आज आत्मदाह की कोशिश की. युवक का आरोप है कि उसकी जमीन पर गांव के दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है. उसने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं.

UP News: उन्नाव (Unnao) में दबंगों से पीड़ित एक युवक ने डीएम आफिस (Unnao DM office) में आत्मदाह (Self immolate) की कोशिश की. दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किए जाने से परेशान होकर युवक ने डीएम कार्यालय पहुंचकर खुद पर केरोसीन तेल उड़ेल लिया. पुलिसकर्मियों ने युवक से केरोसिन की बोतल छीनकर कब्जे में ले ली. पीड़ित ने अचलगंज थाना पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत कर कब्जा कराने का आरोप लगाया है. घटना के दौरान डीएम उन्नाव कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे. डीएम रविंद्र कुमार ने मामले में एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं.

युवक ने 11 जुलाई को पुलिस में की थी शिकायत

उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के जमुका के रहने वाले युवक शीलू सिंह ने गांव के ही रहने वाले कुलदीप और उसके गुर्गे द्वारा उनकी जमीन को कब्जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में 11 जुलाई को उन्नाव के एसपी से शिकायत की थी. उनका आरोप है कि अंचलगंज थाना पुलिस की मिलीभगत से दबंग कुलदीप जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा रहा है. इससे परेशान होकर आज दोपहर करीब 1 बजे शीलू सिंह डीएम कार्यालय पहुंचा और खुद पर केरोसीन तेल छिड़कर लिया. पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में लेकर केरोसीन की बोतल कब्जे में ले ली.

UP Weather Update: लखनऊ और कानपुर में जमकर हुई बारिश, अब राज्य के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

डीएम ने तहसीलदार को स्थलीय जांच के आदेश दिए

 आत्मदाह के प्रयास की सूचना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई. डीएम ने युवक को बुलाकर उसकी बात सुनी और तत्काल तहसीलदार को स्थलीय जांच करने के आदेश दिए. डीएम ने कहा है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी. डीएम उन्नाव रविंद्र कुमार ने बताया कि शीलू सिंह नाम के युवक ने अपने ऊपर तेल छिड़क लिया. शीलू ने बताया कि उनकी जमीन पर निर्माण हो रहा था और उन्होंने थाने में आवेदन दिया था जिस पर समुचित कार्रवाई नहीं हुई. प्रभारी निरीक्षक और तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है. मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: क्या सौर ऊर्जा से खत्म होगी बिजली की कमी, यूजेवीएनएल ने इस ओर उठाया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget