एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: क्या सौर ऊर्जा से खत्म होगी बिजली की कमी, यूजेवीएनएल ने इस ओर उठाया बड़ा कदम

Uttrakhand News: उत्तराखंड को इस साल बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद यूजेवीएनएल ने सौर ऊर्जा की ओर रुख किया है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आने वाले समय में ये किल्लत दूर हो पाएगी.

Uttrakhand Electricity Problem: इस साल उत्तराखंड (Uttarakhand) ने बिजली की एक बड़ी किल्लत झेली और अभी भी राज्य में बिजली (Electricity) की कमी बनी हुई है. राज्य में बिजली उत्पादन (Electricity Production) के लिए 18 परियोजनाएं अभी संचालित हैं, लेकिन जरूरत के हिसाब से बिजली का उत्पादन आधा ही हो रहा है. यूजेवीएनएल (Uttarakhand Jal Vidyut Nigam Ltd), अब सौर ऊर्जा की ओर जा रहा है, तो क्या आने वाले दिनों में बिजली की किल्लत दूर हो सकेगी ? 

उत्तराखंड में बिजली की समस्या
उत्तराखंड को भले ही ऊर्जा प्रदेश बनाने का सपना कई सालों से देख रहा हो लेकिन यूजेवीएनएल ये सपना पूरा करने में असफल साबित हुआ है. यही वजह है कि राज्य बिजली की किल्लत की मार लगातार झेल रहा है हालात ऐसे हैं कि प्रदेश को बाजार से करोड़ों की बिजली खरीदनी पड़ रही है. उत्तराखंड में पहाड़ों से निकलने वाली जल धाराएं राज्य में ऊर्जा का सबसे बड़ा जरिया हैं., इन्हीं की बदौलत राज्य में कई हाईड्रो प्रोजेक्ट चलते हैं और बिजली का उत्पादन होता है. लेकिन कई परियोजनाएं पर्यावरण के लिहाज से अधर में लटकी हैं और अभी 18 परियोजनाओं पर ही काम हो पा रहा है. 

प्रदेश में बिजली का उत्पादन समझिये

दरअसल नदियों में पानी की उपलब्धता पर बिजली का उत्पादन किया जाता है. राज्य में अभी इस तरह की 18 परियोजनाएं संचालित हैं, ऐसे में उत्तराखंड में बिजली का उत्पादन जरूरत के हिसाब से 50 प्रतिशत ही हो पाता है. इसके अलावा यूजेवीएनएल के पास सौर ऊर्जा, बिजली उत्पादन का बड़ा विकल्प है. राज्य में करीब 18 परियोजनाएं यूजेवीएनएल द्वारा संचालित की जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद डिमांड के सापेक्ष बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा है. अब यूजेवीएनएल सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है और प्रदेश में 150 मेगावॉट की परियोजना पर काम करने की तैयारी में है.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद में ढांचे की जांच का यूपी सरकार ने किया विरोध, अब हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

सौर परियोजनाओं पर काम 

प्रदेश में यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड) अभी 26 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू कर चुका है. भविष्य में बिजली के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 150 मेगावॉट की परियोजना पर जल्द काम शुरू करने की तैयारी में है. इसको लेकर सरकार से भी अनुमति मिल चुकी है, सरकारी खाली पड़ी जमीनों पर ये प्लांट लगाये जाने हैं. उम्मीद की जा सकती है कि प्रदेश में बिजली डिमांड पूरी करने के लिए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अगर बड़े स्तर पर काम होता है तो आने वाले दिनों में बिजली की किल्लत से प्रदेश को बड़ी राहत मिल सकती है.  

ये भी पढ़ें- 

UP News: यूपी में ट्रांसफर विवाद के बीच दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री जितिन प्रसाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget