एक्सप्लोरर

Watch: उमेश पाल की मां ने कहा- 'जैसे मेरे बेटे को मारा, वैसे ही अतीक अहमद का भी एनकाउंटर हो'

Atiq Ahmed News: उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि अतीक अहमद को लेकर अदालत जो फैसला देगी वो हम देखेंगे और उसे मानेंगे भी. वहीं उन्होंने बताया कि उन्हें तसल्ली कब मिलेगी.

Atiq Ahmed Shifting: माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी सुरक्षाबलों के बीच साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है, इस बीच उसकी गाड़ी पलटने को लेकर भी कई तरह से कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं अब अतीक को लेकर उमेश पाल की मां शांति देवी का बयान भी सामने आया है. शांति देवी ने कहा कि उन्हें तभी तसल्ली मिलेगी जब अतीक अहमद को भी उसी तरह मारा जाएगा, जिस तरह से उसने मेरे बेटे को मरवाया है.

उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि अतीक अहमद को लेकर अदालत जो फैसला देगी वो हम देखेंगे. हम सुनेंगे भी लेकिन मेरा सिर्फ ये कहना है कि वो जेल में रहकर ही सारा काम करता चला आ रहा है. यहां रहता है तो भी करता है और जेल में रहता है तो भी करता रहता है. इसलिए अदालत का जो भी फैसला होगा उसे हम जरूर सुनेंगे और हमें मंजूर भी है, लेकिन मेरा की सीएम योगी और प्रशासन से सिर्फ एक ही सवाल है कि अगर इसकी मौत हो जाएगी तो मुझे तसल्ली मिलेगी. जैसे मेरे बेटे का मर्डर किया है, वैसे ही इसका भी मर्डर होना चाहिए. उमेश पाल की मां ने कहा कि जिस तरह से अतीक अहमद ने मेरे बेटे को मारा, उसी तरह इसका, इसके बेटे का भी एनकाउंटर होना चाहिए. 

अतीक को सता रहा है एनकाउंटर का डर

अतीक अहमद को 28 मार्च को प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया जाना है, जहां उमेश पाल अपहरण केस में फैसला आना है. उमेश पाल हत्याकांड में भी अतीक अहमद के परिवार का नाम सामने आया है. वहीं दूसरी तरफ अब अतीक अहमद को भी अपने एनकाउंटर का डर सता रहा है. अतीक को जब साबरमती जेल से बाहर निकाला गया था तो उसने अपनी हत्या की आशंका जताई थी और कहा था कि ‘‘मुझे इनका प्रोग्राम मालूम है... हत्या करना चाहते हैं.’’

वहीं अतीक की गाड़ी पलटने के डर से उसकी बहन और वकील भी अतीक अहमद के काफिले के पीछे-पीछे चल रहे हैं. इस दौरान अतीक की बहन ने ये भी कहा कि उन्हें अपने भाई की सुरक्षा को लेकर डर है. हम पीछा नहीं कर रहे हैं हम सिर्फ उसके साथ चल रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट का जो भी फैसला होगा वो उन्हें स्वीकार होगा.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed Shifting: अतीक अहमद की यूपी में एंट्री, पांच साल बाद वापस लौटा माफिया, 3 राज्यों से गुजरा काफिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget