एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद की सजा पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, जानें- क्या कहा?

Umesh Pal Case: उमेश पाल के अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को मंगलवार को सजा सुनाए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को उमेश पाल अपहरण केस (Umesh Pal Kidnapping Case) में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. साथ ही वह बीजेपी पर तंज मारने से भी नहीं चूके.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ''आपको यह जांचना चाहिए कि जेल में रहकर के उनसे पर्चा भरवाने के लिए चुनाव में कौन-कौन से अधिकारी और बीजेपी के नेता मिले रहे थे. कोर्ट के फैसले का सम्मान है.'' बता दें कि अतीक अहमद मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के आमने सामने आ गया है. एक दिन पहले ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा था कि अतीक अहमद के मामले में अखिलेश यादव पुलिस को धमका रहे हैं. केशव प्रसाद ने कहा था, 'सपा बहादुर अखिलेश यादव की बयानबाज़ी का कोई औचित्य नहीं है. उन्हें अतीक और अशरफ़ का बचाव या उनकी मदद करनी है तो कोर्ट में करें. बार-बार पुलिस को धमकी न दें.'

अतीक अहमद मामले में सपा, बीजेपी पर पहले से ही है हमलावर
अखिलेश यादव, उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज में हुए दो एनकाउंटर को लेकर भी सरकार को घेरते आए हैं, वहीं अतीक अहमद के नाबालिग बेटों को बाल गृह में रखे जाने के मामले को भी सपा उठा चुकी है. सपा नेता राम गोपाल यादव ने यह आशंका जाहिर की थी कि अतीक के बेटों का एनकाउंटर कराया जा सकता है. अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाए गए हैं. अतीक अहमद जहां पहले से ही जेल में बंद है जबकि शाइस्ता फरार चल रही है.

ये भी पढ़ें-

Firozabad News: रिश्तों का कत्ल! फिरोजाबाद में बेटे के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या, फिर शव को जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
यूपी की पंचायतों में बनेगा विकास का रोडमैप, तकनीक आधारित प्लानिंग पर फोकस
यूपी की पंचायतों में बनेगा विकास का रोडमैप, तकनीक आधारित प्लानिंग पर फोकस
अखिलेश की ना पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस ने किया स्वागत, बढ़ी हलचल
अखिलेश की ना पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस ने किया स्वागत, बढ़ी हलचल
यूपी में धनतेरस पर जगमगाएंगी मंडियां, किसान-व्यापारी होंगे सम्मानित
यूपी में धनतेरस पर जगमगाएंगी मंडियां, किसान-व्यापारी होंगे सम्मानित

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget