एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर में 2 सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत और 4 घायल, फ्लाईओवर न बनने से बढ़े हादसे

UP News: उधम सिंह नगर में स्थित एनएच 74 पर पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकरफार्म के पास छोटे हाथी की टक्कर टुक-टुक से हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

Udham Singh Nagar: उधम सिंह नगर जिले में स्थित एनएच 74 पर पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकरफार्म के पास सितारगंज की तरफ से आ रहे छोटे हाथी संख्या HR 69 E 2570 में टुक-टुक संख्या UK 06 ER 8324 को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद छोटा हाथी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार हो गया और उसकी चपेट में बाइक संख्या UP 25 BA 7385 आ गई. 

इस हादसे में बाइक सवार दो युवक, टुक-टुक चालाक एवं टुक टुक सवार दो महिलाएं घायल हो गई. घायलों को राहगीरों और पुलिस ने सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम ने अम्बा प्रसाद पुत्र बुद्धसेन निवासी बहेड़ी को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल गिरीश चंद्र पुत्र बुद्धसेन, नन्हे शाह पुत्र अकबर शाह, पूजा देवी एवं कौशल्या देवी को रैफर कर दिया गया है. रैफर हुए गिरीश चंद्र और नन्हे शाह की हालत ज्यादा गंभीर है. 

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने मृतक अम्बा प्रसाद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सड़क हादसे में अम्बा प्रसाद की मौत होने के कारण परिवार में कोहराम मच गया है. दूसरा हादसा किच्छा कोतवाली क्षेत्र के दरऊ चौराहे पर हुआ है. जब शांतिपुरी नंबर तीन के रहने वाले पूर्व सैनिक मोहन सिंह अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ किसी जरूरी काम से दरऊ की तरफ अपनी स्कूटी संख्या यूके 06 बीबी 0226 सड़क पार कर रहें थे.

इसी दौरान बरेली की तरफ से आ रहे डंफर संख्या यूके 06 सीसी 8182 की चपेट में आ गए. हादसा इतना दर्दनाक था कि पति पत्नी दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया. पुलिस ने पति पत्नी के शव को लेकर सीएचसी किच्छा पहुंची जहां पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि किच्छा कोतवाली क्षेत्र और पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक एक हादसा हुआ है. किच्छा कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में पति पत्नी की मौत हुई है. जबकि पुलभट्टा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक युवक की मौत हुई है. जबकि चार लोग घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं हादसों के बाद वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

फ्लाइओवर न होने से हादसों की संख्या में इजाफा
एनएच 74 के निर्माण होने के बाद से लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा दरऊ चौराहे पर फ्लाइओवर की मांग की जा रही है. क्योंकि एनएच बनने के बाद से इस चौराहे पर होने वाले हादसों की संख्या में इजाफा होने लगा, तभी से फ्लाइओवर की मांग लोगों द्वारा की जा रही है, लेकिन एनएच के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं है, जिसके कारण लोगों को सड़क पार करते समय अपनी जान को जोखिम में डालकर सड़क को पार करने को मजबूर होना पड़ता है.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में बढ़ गईं जमीन की दरें, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget