एक्सप्लोरर

Bijnor Murder: TV एक्टर ने फिल्मी स्टाइल में परिवार पर बरसाई गोलियां, एक की मौत, कई घायल

Bijnor Murder: बिजनौर में एक टीवी एक्टर ने फिल्मी अंदाज में दिन दहाड़े गोलियां बरसाईं हैं. जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों को गोली लगी. इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

Bijnor Crime News: यूपी के बिजनौर में फिल्मों में काम करने वाले एक जूनियर एक्टर ने एकदम फिल्मी स्टाइल में खूनी खेल खेला और दिन दहाड़े एक ही परिवार के चार सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. इस वारदात में एक शख्स की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये मामला बिजनौर के बढ़ापुर कुआं खेड़ा गांव का बताया जा रहा है. बुधवार की दोपहर टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह का खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ को काटने को लेकर गोविंद सिंह नाम के शख्स से विवाद हो गया है. जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि भूपेंद्र ने तमंचे से दिन दहाड़े गोविंद पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. 

दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां

गोलियों की आवाज सुनते ही गोविंद सिंह को बचाने के लिए परिजन भी भागे, जिसके बाद भूपेंद्र सिंह ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनपर भी गोलियां बरसाईं. इस गोलीबारी में गोविंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

इन सीरियल में किया है काम

घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की. पुलिस ने इस मामले में आरोपी भूपेंद्र सहित तीन अन्य को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. आगे की जांच की जा रही है. बता दें कि, भूपेंद्र सिंह टीवी सीरियल मधुबाला एक इश्‍क एक जुनून, काला टीका, कार्तिक पूर्णिमा और एक हसीना में अभियन कर चुके हैं. उनकी पत्‍नी जयपुर में रहती हैं.

ये भी पढ़ें- 

UP Cabinet Expansion: यूपी में कौन बनेगा मंत्री! आज तय हो सकते हैं ये नाम, दिल्ली में सीएम योगी करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
UP Election 2027: नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
UP Election 2027: धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला
धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget