एक्सप्लोरर

गंगा घाटों पर पानी लगने की वजह से वाराणसी का पर्यटन हुआ प्रभावित! जानिए क्या है ग्राउंड रिपोर्ट?

डॉ अजय शर्मा ने कहा की - काशी में गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद एक बार फिर पर्यटकों का भारी संख्या में पहुंचना शुरू होगा

 धर्मनगरी काशी इस समय बाढ़ की चपेट में है. हफ्तों से ही गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर की वजह से आम जनजीवन प्रभावित है. बाढ़ की वजह से काशी का आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र पर भी जबरदस्त प्रभाव पड़ता देखा जा रहा है. काशी में लोग धार्मिक स्थलों पर दर्शन पूजन करने के साथ-साथ घाट पर भ्रमण करने के लिए भी आते हैं, लेकिन इस समय काशी के घाट पूरी तरह जलमग्न है.

50% काशी के पर्यटन पर पड़ा असर

 ऑल इंडिया टूरिज्म फेडरेशन के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ अजय शर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत ने बताया कि - प्रयागराज महाकुंभ में भारी संख्या में पर्यटकों का आगमन काशी में हुआ था. लेकिन कुंभ के बाद धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में उसी गति से पर्यटन की रफ्तार नहीं देखी गई. पर्यटन क्षेत्र के लोगों के सामने भी एक बड़ी चुनौती थी हालांकि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही थी. लेकिन हफ्तों से वाराणसी में बढ़ते गंगा के जलस्तर के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है और इसका असर पर्यटन क्षेत्र पर भी पड़ा है इसे इंकार नहीं किया जा सकता. करीब 50% डॉमेस्टिक टूरिज्म पर इसका असर पड़ा है. हालांकि इस समय में विदेशी पर्यटक पहले भी कम आते हैं लेकिन हमारे देश के पर्यटकों के आने की संख्या में 50% की गिरावट देखी गई है.

वाराणसी में बाढ़ का बच्चों के पठन-पाठन पर भी असर, कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

प्रकाश पर्व से फिर लौटेगी रफ्तार

 डॉ अजय शर्मा ने कहा की - काशी में गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद एक बार फिर पर्यटकों का भारी संख्या में पहुंचना शुरू होगा, यह अनुमान है. विशेष तौर पर प्रकाश पर्व के नजदीक आते ही देश और विदेश से लोगों का आना शुरू हो जाता है. दुर्गा पूजा सहित देव दीपावली और ठंड नजदीक आते ही लोग काशी के घाटों पर व अलग-अलग धार्मिक स्थल पर पहुंचना पसंद करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget