एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 30 NEWS: राजनीति से लेकर प्रदेश और अपराध से जुड़ी बड़ी खबरें

एबीपी गंगा पर देखिए, राजनीति से लेकर प्रदेश और अपराध से जुड़ी 30 बड़ी खबरें।

1.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाराबंकी आगमन आज हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में स्थित ग्रामांचल महाविद्यालय में आयोजित विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित।

2.

वाराणसी सीट से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लडेगा बाहुबली अतीक अहमद, वापस लेगा अपना नामांकन।

3.

स्पेशल कोर्ट से पैरोल नहीं मिलने की वजह से लिया फैसला। जेल से बाहर निकलकर चुनाव प्रचार का मौका नहीं मिलने पर नहीं लड़ेंगे चुनाव। प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट के फैसले को कल इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती देगा। हाईकोर्ट से भी अतीक को कोई राहत मिलने की उम्म्मीद नहीं। हाईकोर्ट से भी पैरोल यानी शार्ट टर्म बेल नहीं मंजूर हुई तो दो मई को वापस ले लेगे अपना नामांकन।

4.

कैशाम्बी में अखिलेश यादव चुनावी सभा करेंगे गठबंधन उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज के समर्थन में जनसभा करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव| मंझनपुर के कादीपुर मैदान में होगी सपा बसपा गठबंधन की जनसभा।

5.

वाराणसी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवार। एक तरफ तेज बहादुर को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया तो वंही दूसरी तरफ शालिनी यादव ने भी सपा के तरफ से अपना नामांकन भर दिया है।

6.

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव समेत कई सियासी दिग्गजों समेत 152 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य तय होगा। प्रदेश में चौथे चरण के लिए सोमवार को 13 लोकसभा सीटों शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर के लिये वोट डाले गए। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक हुआ।

7.

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह पर चुनावों में बीजेपी का साथ देने का अरोप लगाया है और चुनाव आयोग से अपील की है कि उन्हें प्रदेश के पुलिस प्रमुख के पद से हटा दिया जाए।

8.

सपा ने ये भी कहा है कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के दो पोलिंग बूथ पर जब लोग सपा को अपना मत दे रहे हैं तो वीवीपैट मशीन वोट बीजेपी को जाना बता रही है, गौरतलब है कि कन्नौज से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कन्नौज में बड़ी संख्या में सपा के समर्थकों को वोट देने के बाद पुलिस ने घरों में जबरन बंद कर दिया है। यादव ने आयोग से अपील की है कि वो सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दें।

9.

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि इस चरण के साथ ही निघासन विधानसभा का उपचुनाव भी हुआ। इसमें कुल तीन लाख 35 हजार 987 मतदाता कुल सात उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, उत्तर प्रदेश के मौजूदा कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव, साक्षी महाराज और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया जैसे राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

10.

वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री को टक्कर देने और जीतने का दावा करने वाली सपा-बसपा गठबंधन में प्रत्याशियों को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है। पार्टी के प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने जहां बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर को पार्टी का अधिकृत प्रत्याषि बताया और समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर पेज से इसका ट्वीट भी किया गया। वहीं शालिनी यादव के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे जिला अध्यक्ष पीयूष यादव ने शालिनी को समाजवादी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताया।

11.

बाराबंकी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बाराबंकी आगमन आज को दोपहर 4 बजे फतेहपुर तहसील में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के पक्ष में आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित।

12.

बाराबंकी कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का बाराबंकी आगमन आज दिन मंगलवार को दोपहर 4 बजे सदर तहसील क्षेत्र के जैदपुर कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को करेंगे संबोधित।

13.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अमेठी में बीजेपी प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। स्मृति ने 2014 का लोकसभा चुनाव भी इसी लोकसभा सीट से लड़ा था लेकिन वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हार गयी थीं। यहां पांचवें चरण के तहत छह मई को मतदान होना है। योगी स्मृति के साथ गौरीगंज में रोडशो कर चुके हैं। राहुल गांधी इस सीट का चौथी बार प्रतिनिधित्व करने का प्रयास कर रहे हैं।

14.

बसपा सुप्रीमो मायावती आज यूपी के लखीमपुर खीरी और लखनऊ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। उनकी पहली रैली लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम कस्ता खीरी में होगी। इसके बाद दूसरी जनसभा जिला लखनऊ के सीतापुर रोड,दुबग्गा बाईपास, आम्रपाली योजना में होगी।

15.

गोंडा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का गोंडा दौरा गोंडा लोकसभा सीट से प्रसपा पार्टी के उम्मीदवार कुतुबुद्दीन के समर्थन में जनसभा कर करेंगे वोट की अपील, शहर के जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में है।

16.

राहुल गांधी मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में आज तीन चुनावी रैलियां करेगें। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में बीजेपी के प्रभाव वाले बुदेलखंड अंचल में तीन चुनावी सभायें करेगें। कांग्रेस अध्यक्ष जिन तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी रैली करने जा रहे हैं वहां बीजेपी का कब्जा है। इन चारों सीटों पर मध्यप्रदेश में मतदान के दूसरे चरण याने 6 मई को मतदान है।

17.

हरिद्वार में एक शख्स ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना हरिद्वार के चिंतामणि आश्रम की है। यहां ये शख्स अपनी नाबालिग प्रेमिका और उसकी दोस्त के साथ गुजरात से भागकर आया था।

18.

सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र के शिमलाना में पति पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

19.

श्रीलंका में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने, चेहरा ढकने और पाबंदी लगाने पर उलेमाओं ने कड़ा ऐतराज जताया है। उलेमा का दो टूक कहना है कि वहां की हुकुमत एक समुदाय को टारगेट कर रही है जो छोटी सोच को दर्शाता है।

20.

बरेली के सुभासनगर थाना क्षेत्र में इंटरमीडियट के छात्र की हत्या से हड़कंप मच गया। छात्र का शव नदी में तैरता मिला, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने मौके पर हंगामा किया। छात्र की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। मृतक छात्र के पिता का आरोप है की तीन दिन पहले उन्होंने थाने में अपने बेटे के अपहरण की तहरीर दी थी।

21.

ऋषिकेश टिहरी मार्ग पर नरेंद्र नगर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त कार में 4 लोग सवार थे। सभी ने आग लगने के फौरन बाद कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि कार में सीएनजी गैस का कनेक्शन लगा था और शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लग गई। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।

22.

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर और करीना कपूर के लिए अपना प्यार जाहिर किया। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गाने का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बोल हैं 'काइली प्लस करीना' लभना नी मुंडा तैनु मेरे जैसा।

23.

दिलजीत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें करीना उनका शुक्रिया अदा करते नजर आ रही हैं। वीडियो में करीना ने कहा ''दिलजीत बहुत शर्मीले हैं वो ज्यादा बोलते नहीं हैं। मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं.''।

24.

अक्षय कुमार ने लोगों से अपने कजन की फिल्म 'ब्लैंक' देखने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

25.

अक्षय कुमार ने कहा, मेरे कजन करण कपाड़िया की फिल्म 3 मई को रिलीज हो रही है। आप लोग जरूर जाकर देखिएगा इसके अलावा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीजिए।

26.

डिंपल कपाड़िया के भतीजे करण कपाड़िया ब्लैंक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

27.

सलमान खान की फिल्म भारत का पहला गाना रिलीज़ हो गया है उनके साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही दिशा पाटनी, स्लो मोसन गाने में पहनी गई पीली साड़ी के लिए काफी चर्चा बटोर रही हैं।

28.

सोमवार रात आईपीएल 2019 में फैंस ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को खेलते देखा। सनराइजर्स हैदराबाद का ये खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप कैंप से जुड़ने स्वदेश रवाना हो गया है।

29.

सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए अपने इस आखिरी मैच में भी उनका बल्ला जमकर गरजा और जाते-जाते ना सिर्फ वो कई रिकॉर्ड बना गए बल्कि उन्होंने ओरेंज कैप पर भी मजबूती से अपना कब्जा जारी रखा।

30.

मशहूर क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कोठी से चोरी का मामला सामने आया है। सेक्टर 104 स्थित धौनी की कोठी से चोरों ने ताला तोड़ कर एलसीडी चोरी कर लिया है। उनकी कोठी में निर्माण कार्य चल रहा है। चोरी की सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget