एक्सप्लोरर

TOP 10 NEWS: यूपी-उत्तराखंड की बड़ी खबरें, जिनपर बनी रहेगी दिनभर नजर

TOP 10 NEWS: यूपी उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें, जिनपर दिनभर नजर बनी रहेगी। मथुरा में बोरवेल से सकुशल बाहर निकाला गया 5 साल का प्रवीण। अलीगढ़ में मोदी, तो हापुड़ में सीएम योगी की जनसभा आज।

1.

मथुरा में बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दरअसल, कान्हा की नगरी के थाना शेरगढ़ के ग्राम अगरयाला में 110 फीट नीचे बोरबेल में गिरे 5 साल के प्रवीण को करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल प्रवीण जिंदगी की जंग जीतने के बाद वृन्दावन के सरकारी अस्पताल में भर्ती है और उसका डॉक्टर्स की निगरानी में उपचार चल रहा है । प्रवीण के स्वास्थ्य के बारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का शेर सिंह का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है ।

2.

कांग्रेस ने यूपी में नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने अपनी गठबंधन सहयोगी पार्टी अपना दल(एस) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल को गोंडा से उम्मीदवार बनाया है। साथ ही, पीलीभीत सीट भी अपना दल (एस) के लिए छोड़ दी है। कांग्रेस से जन अधिकार पार्टी के गठबंधन के तहत चंदौली सीट से शिवकन्या कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है। वहीं, बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए रमाकांत यादव को पार्टी ने भदोही से उम्मीदवार बनाया है। रमाकांत ने पिछला चुनाव आजमगढ़ से बीजेपी की टिकट पर लड़ा था और मुलायम सिंह से हार गए थे। इस बीच प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसको लेकर राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। क्योंकि वाराणसी की लोकसभा सीट को यूपी की 80 सीटों में से वीआईपी सीट माना जाता है ऐसे प्रियंका गांधी का पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना दिलचस्प साबित हो सकता है।

3.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज अलीगढ़ में जनसभा। मोदी दोपहर 2 बजे के बाद नुमाइश मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वे मुरादाबाद जाएंगे और शाम 4 बजे करीब वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

4.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हापुड़ में होंगे, जहां वो एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही, भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद वे अमरोहा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

5.

सपा नेता आजम खां के फिर से बिगड़े बोल। आजम ने पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी पर विवादित बयान दिया है । साथ ही, आजम खान ने सिक्योरिटी कम करने पर भी उठाए सवाल हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

6.

हरिद्वार के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अनदेखी का आरोप लगाया । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही सरकारों में सम्मान नहीं मिला।

7.

मुजफ्फरनगर में कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग के कारण देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।

8.

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रखे हैं। परीक्षितगढ़ इलाके में बदमाशों ने डॉक्टरों को गोली कर दी। नाजुक हालत में डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

9.

प्रयागराज में पुलिस के हत्थे चढ़े दो ड्रग्स तस्कर। युवाओं को नशे के इंजेक्शन और दवाइयां सप्लाई करते थे। मेडिकल स्टोर्स पर भी नशे की खेप सप्लाई होती थी ।

10.

बैसाखी पर्व पर आज बड़ा स्नान। वाराणसी, संगम और हरिद्वार में स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु। हरिद्वार में सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए 15 ज़ोन और 40 सेक्टर।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget