एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 जिलों पर रहेगी STF की नजर

उत्तर प्रदेश पुलिस में लिखित परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. हर जिले के पुलिस कप्तान को इस परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में 5825 पदों पर होने वाली 2 दिन की लिखित परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. सॉल्वर गैंग पर नजर रखने के लिए जहां परीक्षा कराने वाले सभी 11 जिलों में एसटीएफ की नजर होगी तो वहीं दूसरी तरफ हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जाएगी. साथ ही लिखित परीक्षा में आने वाले हर अभ्यर्थी का चार बार फिंगर प्रिंट भी लिया जाएगा.

6 लाख 90 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे आगामी 19 और 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस में 5825 पदों पर 6 लाख 90 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 11 जिलों कौशांबी, आगरा, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, गौतमबुध नगर और गाजियाबाद में 335 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. हर परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए अलग गाड़ी रखी गई है ताकि एक परीक्षा केंद्र का पेपर दूसरे परीक्षा केंद्र पर न पहुंच जाए. हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. सुबह 10:00 से 12:00 और 2:00 से 4:00 के बीच दोनों दिन चार पालियों में ये परीक्षा कराई जाएगी.

पुलिस कप्तान को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया हर जिले के पुलिस कप्तान को इस परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है. यूपी एसटीएफ के साथ भर्ती बोर्ड की कोऑर्डिनेशन बैठक की जा चुकी है. एसटीएफ के साथ-साथ सिविल पुलिस और हर सेंटर पर एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को पुलिस फोर्स के साथ तैनात किया गया है.

दोनों अंगूठों की निशानी ली जाएगी वहीं, दूसरी तरफ इस परीक्षा केंद्र में सॉल्वर गैंग को रोकने के लिए भर्ती बोर्ड ने पहली बार बाएं और दाएं अंगूठे की चार बार निशानी लेने की व्यवस्था की है. भर्ती बोर्ड इस बार मशीन पर तो अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट लेगा ही, आंसर शीट और अटेंडेंस शीट पर भी उनके दोनों अंगूठों की निशानी ली जाएगी.

जेलों के लिए भर्ती बोर्ड की तरफ से परीक्षा आयोजित की जा रही है पहली बार उत्तर प्रदेश की जेलों के लिए भर्ती बोर्ड की तरफ से परीक्षा आयोजित की जा रही है. कुल 5825 पदों में 3638 पद जेल वार्डन के हैं जिसमें 3012 पुरुष और 628 महिला के हैं. वहीं फायरमैन के लिए 2086 पद और घुड़सवार पुलिस के 102 पदों पर भी परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें:

कृषि कानूनों का विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो किसानों के हक पर डकैती डालते थे: सीएम योगी

यूपी में सोमवार और शुक्रवार के दिन किया जाएगा कोरोना वैक्सीनेशन, SMS के जरिए दी जाएगी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget