एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: यात्रियों की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था, सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात

Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ धाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए खासा प्रबंध किए गए हैं. यात्रा मार्गों पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

Kedarnath Dham Yatra 2021: उत्तराखंड हाईकोर्ट (Uttarakhand High Court) की ओर से चार धाम यात्रा पर रोक हटाये जाने के बाद से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. हालांकि कोरोना गाइडलाइन (Covid Guidelines) के तहत 800 तीर्थ यात्री ही एक दिन में बाबा केदार के दर्शन कर सकतें हैं, लेकिन देश के कई राज्यों से आ रहे श्रद्धालु रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न जगहों पर रुककर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने भी कमर कसी हुई है.

यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर दी गयी है, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से 450 पुलिसकर्मियों को यात्रा पड़ावों पर तैनात किया गया है. इससे तीर्थ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद की जाएगी. 

केदारधाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा, सड़क, विद्युत, पेयजल, संचार, सफाई आदि व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन में सभी की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्होंने पुलिस व परिवहन विभाग को निर्देश देते हुए यात्रा मार्गों के अंतर्गत पुलिस चौकियों में तैनात किए गए कार्मिकों की संख्या, धाम में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का आवश्यक रूप से पंजीकरण करने, आरटीपीसीआर रिपोर्ट व कोविड-19 के अंतर्गत जारी गाइडलाइन के अनुसार ही श्रद्धालुओं को यात्रा कराने के निर्देश दिए हैं. 

उन्होंने यात्रा के दौरान मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों का आवश्यक रूप से पंजीकरण करने, स्वास्थ्य परीक्षण व बीमा आदि को लेकर शिविर आयोजित करने तथा विद्युत, पेयजल, सफाई व मोटर मार्गों को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया. साथ ही यात्रा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के अनुसार यात्रा करने संबंधी नियमों को लेकर महत्त्वपूर्ण पड़ावों में पोस्टर व बैनर के माध्यम से जागरुक करने को कहा है. जिलाधिकारी गोयल ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों व कोविड-19 के अनुपालन के अनुसार ही केदार धाम यात्रा का संचालन किया जा रहा है. 

450 पुलिसकर्मी तैनात
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के यात्रा मार्गों पर दो सीओ समेत लगभग साढे चार सौ पुलिस कार्मिक की तैनाती की है. पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जनपद में व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द की गई हैं. विभिन्न यात्रा मार्ग के लिए दो पुलिस उपाधीक्षक, तीन निरीक्षक, एक निरीक्षक यातायात के साथ ही 18 उप निरीक्षक, पांच महिला उपनिरीक्षक, छः उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी, 107 कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, 65 होमगार्ड, 115 पीआरडी जवान, 2 प्लाट्रून पीएसी, 4 सब टीम एसडीआरएफ, 12 यातायात पुलिस कार्मिक, 4 फायरमैन, 2 उपनिरीक्षक अभिसूचना, 2 आरक्षी अभिसूचना, 1 संचार कार्मिक नियुक्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Elections: हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- दलित को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहता हूं

Narendra Giri Death: एक-एक घटना का होगा पर्दाफाश, दोषी को बख्शेंगे नहीं- योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget