एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में भारत बंद का इन जिलों में दिखा असर, यहां रहा बेअसर

ज्यादातर बाजार और दुकानें खुले रहे जबकि कुछ जगहों पर कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों के धरनों के कारण थोडे़-थोडे़ अंतराल के लिए यातायात अवरूद्ध हुआ.

देहरादून: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत 'भारत बंद' का उत्तराखंड में मिलाजुला असर रहा. जहां चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जिलों में इसका बहुत कम प्रभाव देखने को मिला जबकि पिथौरागढ़ जिले में पूर्ण हड़ताल रही. राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य पार्टी मुख्यालय से पल्टन बाजार तक जुलूस निकाला और बंद लागू कराने का प्रयास किया. इसे लेकर उनकी दुकानदारों से झड़प हो गयी और उन्होंने दुकानें बंद करने से मना कर दिया.

बाद में कांग्रेसजनों ने शहर के व्यस्ततम क्लॉक टॉवर इलाके में नए कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाते हुए धरना दिया जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ. पुलिस ने हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिंह और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर जल्द ही यातायात सुचारू किया. कांग्रेसजनों को पुलिस लाइंस ले जाया गया.

सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

शहर में ज्यादातर बाजार और दुकानें खुले रहे जबकि कुछ जगहों पर कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों के धरनों के कारण थोडे़-थोडे़ अंतराल के लिए यातायात अवरूद्ध हुआ. उधमसिंह नगर जिले में हालांकि, किसान संगठन बंद लागू कराने के लिए सड़कों पर उतरे लेकिन कोई अप्रिय या शांति भंग की स्थिति नहीं पैदा हुई. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि बंद के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं.

उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि जिले में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है और कहीं से अशांति की कोई खबर नहीं है. उधमसिंह नगर जिले के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा और नानकमत्ता में हालांकि ज्यादातर दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. वहीं चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी जिलों में बंद का बहुत कम असर देखने को मिला लेकिन सीमांत पहाड़ी जिले पिथौरागढ़ में पूर्ण हड़ताल रही और मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहे.

ये भी पढ़ें-

नए कृषि कानूनों को अपने-अपने चश्मे से देख रहे पक्ष और विपक्ष, जानें- किसकी क्या है राय?

'भारत बंद' के लिए हाई अलर्ट पर यूपी, सीएम योगी का निर्देश- आम लोगों को न हो असुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget