एक्सप्लोरर

कब्र से बाहर निकालकर महिला के शव के साथ हैवानियत, काट दिए हाथ-पैर

हापुड़ में महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर उसके हाथ-पैर काट दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़, एबीपी गंगा। हापुड़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां... यहां एक महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर उसके साथ हैवानियत की गई है। मामला थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरेल का है। महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर उसके हाथ-पैर काट दिए गए हैं। इस घटना का पता उस वक्त लगा जब मृत महिला का पति उसकी कब्र पर अगरबत्ती जलाने गया था।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही गांव की रहने वाली 45 वर्षीय मीना का बीमारी के चलते सुबह 6 बजे निधन हो गया था। मीना के शव को गांव के पास बने कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। मीणा की मौत के बाद से ही हर रोज उसका पति आस मोहम्मद अपनी पत्नी की कब्र पर अगरबत्ती जलाने के लिए जाया करता था, लेकिन जैसे ही आस मोहम्मद सुबह अपनी पत्नी की कब्र पर अगरबत्ती जलाने के लिए पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। कब्र खुदी हुई थी और मीना का शव बाहर पड़ा था। यहीं नहीं, मीना के शव से हाथ-पैर गायब थे। कब्र से बाहर निकालकर महिला के शव के साथ हैवानियत, काट दिए हाथ-पैर

कब्र से करीब 20 मीटर की दूरी पर ईख के खेत मे आस मोहम्मद को शव के कटे हाथ-पैर मिले। बदहवास हालत में आस मोहम्मद गांव की ओर भागा और गांववालों को सारी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान का रुख कर मीना की कब्र के पास पहुंच गए। बहरहाल, शव की हालत देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, आनन-फानन में भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget