एक्सप्लोरर

UPTET Paper Leaked: परीक्षा रद्द होने के बाद फूट फूटकर रोने लगे परीक्षार्थी, सरकार से पूछा- इसमें हमारी क्या गलती

पेपर लीक होने की वजह से टीईटी की परीक्षा रद्द कर दी गई है. परीक्षा छोड़कर बाहर निकले छात्रों की आंखों में आंसू थे.

UPTET Paper Leaked: पेपर लीक होने की वजह से टीईटी की परीक्षा रद्द कर दी गई है. परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्रों को मजबूरन परीक्षा आधी अधूरी छोड़नी पड़ी. परीक्षा छोड़ कर बाहर निकले छात्रों की आंखों में आंसू थे और उन्होंने कहा हमारी महीनों की मेहनत पर कुछ लोगों ने पानी फेर दिया.

बीच में फोन आया
नोएडा के सेक्टर 52 स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में टीईटी परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया था और सुबह छात्र यहां परीक्षा देने पहुंचे थे. कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई लेकिन जब परीक्षा कुछ देर चली तभी एक फोन आया और कहा गया की परीक्षा रद्द हो गई है क्योंकि टीईटी का पेपर लीक हो गया हैं. इसके बाद छात्र आधा अधूरा पेपर छोड़कर बाहर आ गए.

परीक्षार्थी दुखी
एग्जाम सेंटर से बाहर निकले छात्रों से एबीपी गंगा ने बात की और जानने की कोशिश की कि आखिरकार उनसे परीक्षा रद्द होने की क्या वजह बताई गई. छात्रों ने कहा की पेपर लीक होने की वजह बताकर उन्हें परीक्षा नहीं देने दिया गया जबकि उन्होंने आधे से ज्यादा प्रश्न हल कर लिए थे. अचानक परीक्षा रद्द होने से परीक्षार्थी बेहद दुखी हैं.

रोने लगे छात्र
परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्होंने कई महीनों से मेहनत की थी ताकि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर वह अपना भविष्य संवार सकें. लेकिन परीक्षा रद्द होने से उनके सारे सपने बिखर गए. यही वजह है कि कुछ परीक्षार्थी तो फूट फूट कर रोने लगे. उन्होंने कहा किसी की लापरवाही की वजह से आज हजारों बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है.

परीक्षार्थियों ने कहा इसमे हमारी क्या गलती
कुछ परीक्षार्थियों ने तो कहा कि हमने 12-18 घंटे तक पढ़ाई की जिसकी वजह से हमें चश्मा भी लग गया लेकिन आज जब हम परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और परीक्षा देनी शुरू की तो बीच में बताया जाता है कि आपकी परीक्षा रद्द हो गई है और इसके पीछे की वजह है पेपर लीक होना. सरकार और सिस्टम यह बताएं कि इसमें परीक्षार्थियों की क्या गलती है. परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर कैसे लीक हुआ पेपर इन माफियाओं के पास कैसे पहुंचा यह तो वे लोग बताएं जो इसके लिए जिम्मेदार थे.

छात्रों ने कहा कि सरकार को ऐसा सिस्टम बनाना चाहिए ताकि ऐसा कृत्य करने से पहले लोग हजार बार सोचें क्योंकि इससे हजारों बच्चे दुखी ही नहीं हैं बल्कि हताश और निराश भी हैं.

Crime News: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की घटना में शामिल 2 महिलाएं और एक युवक को किया गिरफ्तार

UPTET 2021: पेपर लीक होने के बाद यूपी TET की परीक्षा हुई रद्द, अब एक महीने बाद होगा एग्जाम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget