एक्सप्लोरर

Kanpur: रामचरित मानस की चौपाइयों से स्टूडेंट्स को केमिस्ट्री के फॉर्मूले समझा रहे टीचर, वायरल हो रहा वीडियो

कानपुर के केमिस्ट्री टीचर डॉ पी एस परिहार ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि रासायनिक क्रियाएं हो या दूसरे फार्मूले वो छात्रों को आसानी से रामचरित मानस की चौपाइयों के जरिए सिखा देते हैं.

UP News: बीते कुछ दिनों से रामचरित मानस पर नेताओं के विवादित बयान की वजह से बवाल मचा हुआ है. वहीं संत इस बात पर विरोध जता रहे हैं. रामचरित मानस की चौपाइयों के अर्थ को लेकर जहां राजनितिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है. वहीं विवाद और विरोध के बीच  यूपी के कानपुर शहर में एक टीचर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. ये टीचर रामचरित मानस की चौपाइयों से छात्रों को केमिस्ट्री के कठिन फॉर्मूले आसानी से समझा रहे हैं. उनके पढ़ाने का ये तरिका जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.

केमिस्ट्री को एक कठिन विषय माना जाता है. क्योंकि इस विषय में पीरियोडिक टेबल, रिएक्शंस और मेकैनिज्म की बात होती है. इन सभी चीजों को याद करना छात्रों के लिए बहुत मुश्किल होता है. लेकिन कानपुर के एक शिक्षक बड़ी आसानी से बच्चों को केमस्ट्री के फॉर्मूले याद करा देतें है. उनका नाम है डॉ पी एस परिहार. डॉ पी एस परिहार बच्चों को  केमस्ट्री के फॉर्मूले रामचरित मानस और फिल्मीं गीतों के जरिए समझाते और याद कराते हैं.

कठिन केमिस्ट्री की मिस्ट्री सुलझ रही

इस तरह से बच्चों को बड़ी आसानी से केमस्ट्री के फॉर्मूले याद हो जातें हैं. इसके पास बच्चों को पीरियाडिक टेबल को याद कराने से लेकर हर केमिकल रिएक्शन को समझाने के लिए चौपाइयां और  फिल्मी गाने हैं.  वहीं छात्र छात्राओं को भी इन चौपाइयों से आसानी से बड़ी आसानी से फार्मूले याद हो रहे हैं और कठिन लगने वाली केमिस्ट्री की मिस्ट्री सुलझ रही है.

बच्चों को पसंद आ रहा है टीचर का तरिका

कानपुर के केमिस्ट्री टीचर  डॉ पी एस परिहार ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि रासायनिक क्रियाएं हो या दूसरे फार्मूले वो चुटकियों में ही छात्रों को बड़ी आसानी से सब रामचरित मानस की चौपाइयों के जरिए सिखा देते हैं.  डॉ पी एस परिहार लगभग 25 वर्षों से शिक्षण के कार्यों से जुड़े हुए हैं. वो बताते हैं कि उन्होंने पढ़ाई में रामचरित मानस की चौपाइयों को शामिल कर कठिन विषय को छात्रों के लिए आसान बनाया. अब क्लास में बोर होने वाले बच्चे उनकी क्लास में मन लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं. साथ ही छात्रों को धर्म और धार्मिकता का ज्ञान भी हो रहा है.  वहीं अलग तरह से अपने छात्रों को पढ़ाई करा कर जहां टीचर खुश हैं. वहीं स्टूडेंट भी अपने टीचर के इस अंदाज से पढ़ाई कराने पर खुश हैं.

UP Weather Update: मौसम में आ रहा तेजी से बदलाव, मार्च तक पड़ेगी भीषण गर्मी, यूपी में कम हुई ठंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget