एक्सप्लोरर

Coronavirus News कुशीनगर: दिन में छिप जाते थे...रात में सफर करते थे.. संदिग्ध 11 नेपाली गिरफ्तार, सभी क्वारंटीन सेंटर भेजे गये

पुलिस प्रशासन ने 11 संदिग्ध नेपाल नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस क खबर मिली थी की 40 से 50 लोग बॉर्डर पार कर भारत में आ सकते हैं। सतर्कता के बाद इन्हें धर दबोचा गया

कुशीनगर, एबीपी गंगा। पिछले सप्ताह नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की फ‍िराक में 40-50 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की गृह विभाग की सूचना पर हड़कंप मचा हुआ है। उसके बाद आज 11 नेपाली नागरिकों के पकड़े जाने के बाद से जिला प्रशासन सतर्क है। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है और इनके विरुद्ध अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। इनका सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह सभी 7 मार्च को एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए नेपाल से आए थे और उसके बाद जनपद के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करके यह अपने धर्म का प्रचार कर रहे थे।

इसी बीच लॉक डाउन हो गया तो यह फंस गए। उसके बाद यह सभी दिन में छिप जाते थे और रात में सफर करते थे। यह सभी अपने घर नेपाल जाने की फिराक में थे। इसी बीच आज गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि सरकार यह दावा कर रही है कि नेपाल बार्डर पूरी तरह से सील कर दिया गया है और किसी के आने-जाने पर रोक है। ऐसे में नेपाल से भारत में घुसे युवक के गिरफ्तार होने पर सरकार के दावे की पोल खोल कर रख दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे के पास 11 संदिग्ध नेपाली युवक दिखे थे। जिनको हिरासत में लेकर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के हाइवे सड़क के किनारे 11 नेपाली नागरिकों को घूमते देख लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने सबको स्वास्थ्य टीम बुलाकर उसको क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। इन सबका कोरोना जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया। आपको बताते चलें कि अभी पिछले सप्ताह ही खुफिया विभाग ने यह सूचना दी थी कि नेपाल में छिपे कोरोना संक्रमितों के शरणदाता जालिम मुखिया भारत में 40-50 कोरोना संक्रमितों को भेजने की तैयारी कर रहा है। खुफ‍िया एजेंसियों को इसकी जानकारी मिलने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल में भी जालिम मुखिया के ठिकानों पर नेपाल की पुलिस छापेमारी कर रही है। उसके तीन ठिकानों पर शनिवार को नेपाल पुलिस के छापेमारी करने की खबर मिली है।

सभी नेपाली नागरिकों की जानकारी गिरफ्तार सभी नेपाली नागरिकों की पहचान अहमद हुसैन पुत्र ओली मो. निवासी- कविलासा थाना-पातो जिला-सप्तरी (नेपाल), मो0 कमरूल हुसैन पुत्र अली हुसैन निवासी- राजगिराज थाना-राजगिराज जिला सप्तरी (नेपाल), मुजीब उर रहमान पुत्र मो0 ताहिर निवासी हरीपुर थाना- हरीपुर जिला-सुनसरी (नेपाल), मो0 तैयब पुत्र मो0 दुःखी निवासी-गौरा थाना-बौदे बरसाई जिला-सप्तरी (नेपाल), मो0 रफीद रहमान पुत्र देवीलाल मियाँ निवासी रामपुर थाना-रूपनी जिला सप्तरी (नेपाल), इस्लाम मियाँ पुत्र नबूद मियाँ निवासी-कविलासा थाना-पातो जिला-सप्तरी (नेपाल), मो0 जावेद अख्तर पुत्र सफीउर रहमान निवासी-बुधैवा थाना-तिरक्षुद जिला-सप्तरी (नेपाल), अब्दुल गफूर पुत्र गुल्ली निवासी- रैयम थाना-भैरव स्थान जिला-मधुबनी (बिहार), मो0 नजीर पुत्र मो0 हनीफ निवासी गौरा थाना बौउदे बरसाइन जिला-सप्तरी (नेपाल), मो0 वकील पुत्र मो0 शहीद निवासी गौरा थाना-बौदे बरसाई जिला सप्तरी (नेपाल), व मो0 नजीर पुत्र मो0इस्लाम निवासी गौरा थाना-बौउदे बरसोई जिला- सप्तरी (नेपाल) के रूप में हुई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget