एक्सप्लोरर

BSP से निष्कासित सुरेंद्र सागर ने थामा सपा का दामन, आजम खान को लेकर कही बड़ी बात

UP Politics: रामपुर की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब BSP से निष्कासित पूर्व मंत्री सुरेंद्र सागर कई अन्य नेताओं के साथ सपा में शामिल हो गए. इस मौके पर आजम खान को लेकर उन्हें बड़ा बयान दिया.

Rampur News Today: रामपुर के दिग्गज नेता और पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सागर को बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद अब उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. सुरेंद्र सागर ने हाल ही में लखनऊ जाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था. 

अब सुरेंद्र सागर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर उनके समधी और आलापुर विधानसभा से सपा विधायक त्रिभुवन दत्त भी मौजूद रहे. सुरेंद्र सागर के साथ ही कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बीएसपी छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष मौलाना फुरकान राजा, बीवीएफ के जिला संयोजक नावेद हुसैन कुरेशी, जिला सचिव जितेंद्र बाबू सागर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार सागर और कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं.

सुरेंद्र सागर का कहना है कि उन्होंने 30 साल तक बीएसपी में काम किया और वह आखिर समय तक पार्टी के लिए काम करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके बेटे की शादी सपा विधायक की बेटी से होने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने सपा में शामिल होकर जनता की सेवा करने का निर्णय लिया है.

बीजेपी पर साधा निशाना
रामपुर को सपा का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से बीजेपी चुनाव जीत रही है? इस पर सुरेंद्र सागर ने कहा कि ये सब परिस्थितियों के ऊपर निर्भर है. उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी सपा की सरकार की थी और कभी बीएसपी की भी सरकार रही है, अब बीजेपी की सरकार है.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सुरेंद्र सागर ने कहा कि कुछ पार्टियां ऐसी होती हैं, जो बदले की भावना से काम करती हैं. सपा के सीनियर नेता आजम खान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ सत्तासीन दल दूसरी पार्टी के नेताओं को दबाकर काम करना चाहती हैं, तो उसके तहत यह मुकदमे लिखे गए है, यह सभी जानते हैं. समय का परिवर्तन होता रहता है, जब परिवर्तन होगा प्रदेश में सपा की सरकार आएगी सब कुछ ठीक हो जाएगा.

आजम खान के सवाल पर क्या कहा?
आजम खान और उनके घर को बचाने की क्या कोई कोशिश रहेगी? इस सवाल पर सुरेंद्र सागर ने कहा कि इस समय जो स्थिति है, उसके तहत कोर्ट पर किसी का कोई जोर नहीं चलता है. न्याय पालिका की प्रक्रिया है, उनके बचाव में वकील लगे हैं. वह प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे उम्मीद है कि उन्हें कोर्ट से न्याय मिलेगा और अगर नहीं मिलता है तो प्रदेश में जब सत्ता परिवर्तन होगा तब न्याय मिलेगा. सब कुछ ठीक-ठाक हो जाएगा.

समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के सवाल पर सुरेंद्र सागर ने कहा कि सियासत से जुड़े सभी लोगों के मन में होता है कि कहीं ना कहीं चुनाव भी लड़ना है और संगठन के लिए काम करना है. उन्होंने कहा कि हालांकि यह सब फैसला पार्टी हाई कमान के ऊपर होता है, पार्टी का जो आदेश होगा वैसा काम किया जाएगा.

'सपा में नहीं है कोई प्रतिबंध'
सुरेंद्र सागर ने कहा हर राजनीतिक दल का एक अनुशासन होता है. बीएसपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बगैर मीडिया में बयान देने की इजाजत नहीं थी, साथ में बेवजह मीडिया में जाने और प्रेस नोट जारी करने की भी मनाही है. उन्होंने कहा कि सपा में माहौल बीएसपी से अलग है, यहां आप पार्टी के लिए मेहनत और संघर्ष करें. अपना पक्ष मीडिया में रखें, इस पर सपा में कोई प्रतिबंध नहीं है.

रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके सहयोगियों पर हुई कार्रवाई के बाद सुरेंद्र सागर ने सपा जॉइन की है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का डर है? तो उन्होंने कहा कि अब राजनीति का तरीका बदल चुका है. समाजवादी पार्टी में सभी समाजों के लोग हैं, जैसे पाल, प्रजापति, कश्यप, ब्राह्मण और सभी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके साथ कई अन्य लोग भी सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे और फरवरी तक अधिक लोग पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फ्लाइट से महाकुंभ जाना हुआ कई गुना महंगा, जानें- कितनी करनी होगी जेब ढीली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget