एक्सप्लोरर

Sultanpur News: सुल्तानपुर में बीटेक छात्रा से गैंगरेप करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, एक घायल

Sultanpur Gangrape Case: सुल्तानपुर में बीटेक छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया है.

Sultanpur News: सुल्तानपुर (Sultanpur) में बीटेक छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सबूत जुटाने के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया. बहरहाल, उसे अस्पताल  भर्ती करा दिया गया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त गाड़ी, अवैध तमंचा और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 7 अक्टूबर को बीटेक कर रही एक छात्रा ट्रेन से अपने घर जाने के लिए सुल्तानपुर के रेलवे स्टेशन पर उतरी.देर शाम होने के चलते उसे कोई सरकारी बस न मिली.उसी दौरान दो युवकों ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी स्कोर्पियो गाड़ी में बैठा लिया और जयसिंहपुर क्षेत्र की ओर चल पड़े.रास्ते में सुनसान जगह पर उन लोगों ने गाड़ी रोक ली और जबरन इस छात्रा के साथ गैंगरेप किया. घटना के बाद ये सभी बीटेक छात्रा को मौके से छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह छात्रा ने अपने घरवालों को सूचना दी जिसके बाद गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पुलिस से शिकायत की गई. 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया. आखिरकार पुलिस ने कादीपुर कोतवाली के जलालपुर गांव के रहने वाले सूरज पाण्डेय और रंजीत उपाध्याय को धर दबोचा जिसके बाद पुलिस साक्ष्य संकलन के लिये इन दोनो को घटना स्थल पर ले गई. पुलिस की माने तो घटना स्थल पर ही रंजीत ने अवैध तमंचा भी छिपा रखा था. इसी दौरान भागने की नीयत से रंजीत ने पुलिस पर फायर कर दिया. हलांकि इस फायरिंग में पुलिस वाले तो बच गए लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस का निशाना सही लगा और रंजीत के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो गाड़ी, अवैध तमंचा, उस दिन पहने कपड़े सहित डिजिटल साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: ओपी राजभर ने फिर दिए BJP के साथ जाने के संकेत, कहा- 'देश की सबसे बड़ी पार्टी है, कई दलों के साथ चला रही सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget