एक्सप्लोरर

Karni Sena President News: वाराणसी में सुखदेव सिंह हत्याकांड को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर वाराणसी में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जयपुर के स्थानीय प्रशासन को खिलाफ नारेबाजी की.

Varanasi News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार के दिन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद आज पूरे देश में करणी सेना ने बंद का आवाहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वाराणसी में भी सैकड़ो की संख्या में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से मार्च निकलते नजर आए और उन्होंने इस मामले में जयपुर के स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.

आज बुधवार (6 दिसंबर) को दोपहर 3:00 बजे सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर पहुंचे. इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर दिखाई दिए जिस पर अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि दी जा रही थी. भारी संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ केंद्र सरकार के खिलाफ भी अपने नारेबाजी से उन्हें चेताने का प्रयास किया. प्रदर्शन में मौजूद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष आलोक सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि जयपुर में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. पूरा राजपूत समाज इससे मर्माहत और आक्रोशित है. इस घटना के विरोध में आज हम सभी वाराणसी के सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए हैं. स्थानीय और राज्य सरकार के साथ-साथ हम केंद्र सरकार को भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इस मामले में हत्यारों को फांसी से कम सजा किसी भी हाल में मंजूर नहीं.

इसके साथ ही आलोक सिंह ने कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार गैंगवार में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या की गई है, ये  वहां के स्थानीय प्रशासन की विफलता का प्रमाण है. इसलिए हम मांग करते हैं कि राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश की तरह सख्त कानून व्यवस्था लागू की जाए और सभी हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए. वाराणसी के जिला मुख्यालय पर दोपहर तकरीबन 3:00 बजे सैकड़ो की संख्या में उमड़े राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी शामिल रहीं. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भी अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या बेहद दुखद है, दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget