एक्सप्लोरर

Lockdown Side Effect अवसाद, घरेलू झगड़े बढ़ा रहे हैं उत्तराखंड में सुसाइड केस, ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं

लॉकडाउन ने लोगों के सामान्य जीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है। उत्तराखंड में इस दौरान आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक जो आंकड़े सामने आये हैं. वे चिंता बढ़ाने वाले हैं

देहरादून, रवि कैंतुरा। उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान सुसाइड के मामले बढ़े हैं। पुलिस का मानना है कि मौजूदा दौर में नकारात्मक मनोदशा भी इसका कारण है। साथ ही जहां पुलिस ऐसे मामलों पर गहनता से तहक़िक़ात कर रही है। वहीं जानकारों का कहना है कि लॉकडाउन में लोगों की ज़िंदगी एकदम से बदल गई है, लोग घरों में क़ैद हो गये हैं। साथ ही डिप्रेशन, चिंता और घरेलू झगड़े सुसाइड के कारण बने हैं।

ऐसा नहीं है कि उत्तराखंड में पहले कभी सुसाइड ना हुए हों लेकिन अगर हम लॉकडाउन के दौरान इन मामलों पर ग़ौर करें तो ये मामले पहले की अपेक्षा ज़्यादा बढ़े हैं। लॉकडाउन में 22 मार्च से 22 अप्रैल तक एक महीने के दौरान राज्य में 20 सुसाइड हुए। वहीं 23 अप्रैल से 11 मई तक 18 दिनों के भीतर संख्या 25 पहुंच गई। वहीं लॉकडाउन से पहले उत्तराखंड में जनवरी महीने में केवल 12 सुसाइड हुए। यानी कि क़रीब 13 फीसदी सुसाइड मामलों में लॉकडाउन के दौरान बढ़ोतरी हुई।

मनोचिकित्सक मुकुल शर्मा का मानना है कि लॉकडाउन से पहले सामान्य जीवन था लेकिन लॉकडाउन होने के बाद से लोग एक तरह से घरों में क़ैद हो गये। इसके साथ ही डिप्रेशन, चिंताएं और घरेलू झगड़े भी बढ़े हैं। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक़ सिर्फ 50 फीसदी लोगों को ही सही उपचार और दवा मिल पाई। मनोचिकित्सक मानते हैं कि डिप्रेशन में दवाइयां ना मिलने से हिंसा की प्रवृति बढ़ती है और जीवन का महत्व ऐसे लोगों के लिए समाप्त हो जाता है।

वहीं देहरादून के डीआईजी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि लॉकडाउन होने से लोगों में नेगेटिविटि बढ़ी है, ऐसे मामलों के पीछे और क्या वजह हो सकती है, उनपर भी काम किया जा रहा है। साथ ही सुसाइड के मामलों पर गहनता से जांच की जा रही है।

लॉकडाउन में सामान्य ज़िंदगी पूरी तरह से बदल गई है। ऐसे में लोग ना तो किसी से मिल पा रहे हैं और ना ही अपना दुख-दर्द अपनों के साथ शेयर कर पा रहे हैं। कोरोना को रोकने के लिए जहां लॉकडाउन ज़रूरी है वहीं लोगों को भी देश हित में लॉकडाउन के साथ अपना ख़्याल रखना भी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा विनोद साहनी हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
गोंडा विनोद साहनी हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
पिथौरागढ़: 48 घंटे बाद भी नहीं बन सका वैकल्पिक पुल, संकट में 35 हजार की आबादी
पिथौरागढ़: 48 घंटे बाद भी नहीं बन सका वैकल्पिक पुल, संकट में 35 हजार की आबादी
वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!
वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!
UP चुनाव से पहले सोनभद्र में अनुप्रिया पटेल का शक्ति प्रदर्शन, 2 सीटों पर नजर
UP चुनाव से पहले सोनभद्र में अनुप्रिया पटेल का शक्ति प्रदर्शन, 2 सीटों पर नजर

वीडियोज

BRICS Summit 2026 | Sandeep Chaudhary: BRICS देशों की दोस्ती का सटीक विश्लेषण! | Donald Trump | Modi
Rajasthan के Banswara में भीषण सड़क हादसा, CCTV में कैद भयावह मंजर। ABP Report। Viral News
Mahadangal : गेमचेंजर हिंदुस्तान, विपक्ष परेशान! | PM Modi | Rahul Gandhi | BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026 Update: गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार, पाकिस्तान पर प्रहार! | PM Modi | Xi Jinping
Rohit Saraf ने The Revolutionaries, Unsung Heroes और Female Fans पर की खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
गोंडा विनोद साहनी हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
गोंडा विनोद साहनी हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
AI को लेकर ट्रंप ने साफ कर दिया रुख, बोले - 'किसी हाल में चीन को...'
AI को लेकर ट्रंप ने साफ कर दिया रुख, बोले - 'किसी हाल में चीन को...'
UCC पर अमित शाह ने सेट कर दिया गोल, राज्यों के लिए बड़ा ऐलान
UCC पर अमित शाह ने सेट कर दिया गोल, राज्यों के लिए बड़ा ऐलान
मार्कशीट खोने का टेंशन खत्म! MP के छात्रों को मिलेगी डिजिटल 'अपार ID'
मार्कशीट खोने का टेंशन खत्म! MP के छात्रों को मिलेगी डिजिटल 'अपार ID'
Bluetooth Mouse और Wireless Mouse में क्या है अंतर! जानें कौन सा होता है बेहतर?
Bluetooth Mouse और Wireless Mouse में क्या है अंतर! जानें कौन सा होता है बेहतर?
Embed widget