एक्सप्लोरर

यूपी: 25 अक्टूबर से शुरू होगा गन्ना पेराई सत्र, किसानों की सुविधा के लिये सरकार ने किये बड़े बदलाव

उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत होने वाली है. किसानों के लिए ये खुशखबरी है. यही नहीं, इस बार ई एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे हर जानकारी मिलेगी.

मेरठ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. करोना काल में जारी नई गाइडलाइन के तहत गन्ना पेराई सत्र शुरू होगा. चीनी मिलों में काम करने वाले कर्मचारी और किसान दोनों के लिये दिशा निर्देश जारी किये गये हैं.

ई-एप से मिलेगी सारी जानकारी

गन्ने के पेराई सत्र के इंतज़ार में बैठे किसानों के लिए ये अच्छी ख़बर है. अक्टूबर के अंतिम सप्ताह पांच नवंबर के पहले मेरठ मण्डल की सभी 16 चीनी मिलें चल जाएंगी. वहीं, इस बार किसानों को पर्ची की समस्या से भी रुबरु नहीं होना पड़ेगा. अब ई-गन्ना एप के माध्यम से किसानों को सारी जानकारी घर बैठे ही मिल जाएगी और एसएमएस के माध्यम से किसानों का गन्ना तौला जाएगा.

गन्ने की पेराई सत्र के इंतज़ार में बैठे करोड़ों किसानों के ये ख़बर ज़रुर जान लेनी चाहिए. मेरठ मण्डल के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा का दावा है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या पांच नवंबर से पहले मेरठ मण्डल की सभी चीनी मिलें चल जाएंगी. उनके मुताबिक मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद की सभी चीनी मिलें 5 नवंबर के पहले चल जाएंगीं.

घर बैठ मिलेगा एसएमएस

उप गन्ना आयुक्त का ये भी कहना है कि इस बार पर्ची की समस्या से किसानों को जूझना नहीं पडे़गा बल्कि हर किसान को एसएमएस मिलेगा और इसी एसएमएस से किसानों का गन्ना भी तौला जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बार ई गन्ना एप के ज़रिए किसानों को घर बैठे सारी सूचनाएं मिल जाएंगी.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसी चीनी मिलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने सबसे कम गन्ना मूल्य भुगतान किया है. गन्ना मूल्य भुगतान के मामले में गाज़ियाबाद की चीनी मिल सबसे फिसड्डी हैं.

नहीं भुगतान करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जबकि बुलंदशहर ज़िले की एक चीनी मिल ने अब तक सबसे ज्यादा गन्ना मूल्य भुगतान किया है. मेऱठ ज़िले में अब तक अस्सी फीसदी गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है. उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर कड़े एक्शन की तैयारी भी कर ली गई है.

गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से किसानों के चेहरों पर खुशी दौड़ गई है. लेकिन उनके कई सवाल भी हैं. उनका कहना है कि पेराई सत्र इस बार लेट शुरू हुआ है लेकिन किसानों का पिछला भुगतान ही अभी नहीं हुआ है. इस बीच नई फसल तैयार है, ऐसे में पुराना भुगतान तुरंत हो ताकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को राहत मिले. वहीं, नई फसलों का भुगतान भी तय समय पर हो, इसके लिए सरकार कोई ठोस कदम उठाए ताकि किसानों को भी राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें.

सहारनपुर: देवबंदी उलेमा ने की फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान की निंदा, बोले- अच्छी बात नहीं

Hathras Case: कोर्ट के सख्त सवाल और सरकार की दलील, ऐसे हुई मामले की सुनवाई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget