एक्सप्लोरर

Hathras Case: कोर्ट के सख्त सवाल और सरकार की दलील, ऐसे हुई मामले की सुनवाई

हाथरस केस में कोर्ट ने आज सुनवाई की. स्थानीय प्रशासन के अफसरों से तीखे सवालों के बीच पीड़ित परिवार ने भी अपना पक्ष रखा. पढ़ें कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने क्या सवाल उठाये?

लखनऊ. हाथरस कांड में पीड़िता का आधी रात को बिना परिजनों की मौजूदगी और मंजूरी के किया गया अंतिम संस्कार अब प्रदेश की योगी सरकार के लिए राजनीति के साथ-साथ अब कोर्ट में भी किरकिरी का सबब बन सकता है. हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले का स्वत संज्ञान लिया. सोमवार को मामले पर सुनवाई करते हुए पीड़ित परिवार से शुरू हुई सुनवाई करीब 2 घंटे चली. सरकार की तरफ से भी अपने तर्क दिए गए लेकिन कोर्ट ने कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए, जवाब मांग लिए जिसके लिए सरकार ने वक्त मांगा और कोर्ट की तरफ से जवाब दाखिल करने के लिए 2 नवंबर का वक्त दे दिया गया है. हाथरस कांड में अब अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी.

कोर्ट के सवाल और वकील के जवाब

हाथरस कांड में हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने पीड़िता के शव को आधी रात में जलाए जाने के मामले का स्वत संज्ञान लेते हुए सोमवार को सुनवाई की. सरकार की तरफ से डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के साथ-साथ डीएम और एसपी हाथरस भी कोर्ट में पेश हुए. वहीं, दूसरी तरफ पीड़िता के माता-पिता, दोनों भाई, और भाभी भी कोर्ट में लाई गईं. करीब 2:15 बजे हाईकोर्ट ने सुनवाई शुरू की. बंद कमरे में सुनवाई पीड़ित परिवार से शुरू हुई. कोर्ट के सामने पीड़ित परिवार ने साफ कहा कि उनको तो पता ही नहीं कि अंतिम संस्कार उनकी बेटी के शव का हुआ है या किसी और के शव को पुलिस ने जला दिया. आखिरी वक्त पर चेहरा तक नहीं देखने को मिला. हमसे रजामंदी भी नहीं ली गई थी. पीड़ित पक्ष को सुनने के बाद कोर्ट ने डीएम हाथरस से पूछा कि रात में बिना परिजनों की मंजूरी लिए किसके आदेश पर अंतिम संस्कार करवा दिया? ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि रात में ही अंतिम संस्कार करवाना पड़ा? कोर्ट की नाराजगी का रुख देखते हुए डीएम हाथरस ने स्वीकार किया कि रात में अंतिम संस्कार करवाने का फैसला जिला प्रशासन का था. ऊपर से किसी भी अधिकारी ने कोई आदेश नहीं दिया था. स्थानीय प्रशासन के द्वारा बताया गया कि रात में अंतिम संस्कार कराने के लिए पीड़ित परिवार भी राजी है, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में गांव वालों की मौजूदगी और परिवार के अन्य लोगों के सामने अंतिम संस्कार करवाया गया.

लखनऊ में बैठ अफसरों की भूमिका पर उठाये सवाल

दलील सुनने के बाद भी कोर्ट ने मीडिया में आई रिपोर्ट कि... बिना परिवार की मौजूदगी और रजामंदी के पुलिस ने शव को जला दिया, पर भी सवाल पूछा. फिर मीडिया में ऐसी खबरें क्यों सामने आई? कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि हाथरस कांड में जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम क्यों नहीं किया? हालांकि सरकार की तरफ से पक्ष रख रहे अपर महाधिवक्ता वीके शाही ने पीड़िता की मौत के बाद कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा हंगामा कर खड़ा करने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के इंटेलिजेंस इनपुट का भी जिक्र किया. लेकिन कोर्ट संतुष्ट नहीं हुई और पूछ लिया हाथरस में बिगड़ी स्थिति को देखते हुए क्या क्या कदम उठाए गए थे और अंतिम संस्कार के फैसले पर लखनऊ में बैठे जिम्मेदार अफसरों ने क्या भूमिका निभाई? इस पर कोर्ट ने जवाब तलब किया. तमाम अन्य बिंदु पर कोर्ट ने सवाल पूछे तो सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए वक्त मांग लिया और कोर्ट की तरफ से 2 नवंबर की अगली तारीख मुकर्रर कर दी गई.

दो नवंबर को अगली सुनवाई

करीब 2 घंटे चली सुनवाई के बाद पीड़ित परिवार पुलिस की सुरक्षा में हाथरस रवाना कर दिया गया है. करीब 2 घंटे चली इस सुनवाई के दौरान कोर्ट के द्वारा पूछे गए सवाल और बीच-बीच में की गई टिप्पणी से इतना जरूर है कि कोर्ट आधी रात में शव को जलाए जाने की घटना पर गंभीर है, नाराज है. इसीलिए मामले को अच्छे से समझने के लिए सरकार को भी वक्त दे दिया. 2 नवंबर को सरकार अपना जवाब दाखिल करेगी और जिसके बाद कोर्ट अपने फैसला  सुनाइएगी.

ये भी पढ़ें.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग में फर्जी नियुक्ति में रिटायर्ड इंजीनियर, कर्मचारियों पर गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget