एक्सप्लोरर

Varanasi: छात्रा से छेड़छाड़ मामले के अपराधी अभी भी पकड़ से बाहर, फिर धरने पर बैठे BHU-IIT के छात्र 

UP News: BHU-IIT में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. वहीं कॉलेस प्रशासन की ओर से छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाने पर नाराज छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीते 2 नवंबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी संस्थान के हजारों छात्रों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया था. उनका आरोप था कि 1 नवंबर की रात उनके कॉलेज की छात्रा के साथ बाहरी लड़कों ने बदसलुकी और छेड़खानी की थी. इसके बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला कि परिसर में छात्रों की सुरक्षा को पहले से और भी मजबूत किया जाएगा. इसके अलावा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सख्त सजा दी जाएगी, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं. इससे नाराज IIT छात्र प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं.

6 दिन बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर

काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी संस्थान में एक बार फिर छात्र धरना प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. परिसर में धरने पर बैठे छात्र शांतिपूर्वक अपने लैपटॉप पर पठन-पाठन का भी कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा मीडिया से भी बातचीत के लिए उन्होंने मना कर दिया है. उनका कहना है कि 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर हैं. इसके अलावा परिसर के सुरक्षा संबंधित विषयों पर भी छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है.

पुलिस की सुस्त रवैये से नाराज छात्र

इसके अलावा स्थानीय लंका पुलिस का इस मामले पर कहना है कि आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई पूरी की जा रही है. धर पकड़ तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे. वहीं इस मामले में अगले दिन सुबह ही लंका पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया था, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की वजह से BHU आईआईटी के छात्रों में खासतौर पर गुस्सा देखा जा रहा है.

BHU और IIT कैंपस को बांटने के विरोध में छात्र

बता दें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आईआईटी छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के बाद कैंपस में छात्रों के अंदर काफी गुस्सा देखा गया. IIT छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सेपरेट आईआईटी कैंपस बनाने की मांग शामिल रही. जिसे लेकर बाद में BHU के अन्य फैकल्टी के छात्र विरोध पर उतर आए. वहीं इस दौरान छात्र संगठन के दो गुटों में बवाल भी देखा गया.

यह भी पढ़ेंः 
UP Cabinet Expansion: यूपी में इस दिन होगा मंत्रिमंडल विस्तार! गवर्नर से मिले सीएम योगी, मंत्री बनने की रेस में ये नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget