एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर क्राइम के मामले, पढ़ें एबीपी गंगा की स्पेशल रिपोर्ट

साइबर क्राइम की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। उत्तराखंड में भी ये तेजी से पैर पसार रहा है। पुलिस के मुताबिक इससे बचने के लिये जागरुक होना जरूरी है

देहरादून, एबीपी गंगा। मौजूदा दौर में देश दुनिया के लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। एक देश दूसरे देश के ऊपर साइबर अटैक करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता। वहीं एक छोटे से फोन या लैपटॉप की मदद से हजारो किलोमीटर दूर बैठा एक ठग किसी के बैंक से पैसे उड़ा लेता है, तो इंटरनेट की मदद से किसी की निजी जिंदगी को भी सार्वजनिक कर देता है। आज जितनी तेजी से मोबाइल इंटरनेट की सहुलियत बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है साइबर क्राइम। उत्तराखंड भी इस क्राइम से बचा नहीं है। हर महीने सैकड़ों मामले साइबर क्राइम से जुड़े दर्ज किये जा रहे हैं। देहरादून से एबीपी गंगा के लिए रवि कैंतुरा की रिपोर्ट ।

दुनिया में आज इंटरनेट अपने पैर लगभग हर जगह पसार चुका है। वहीं भारत की बात करें तो देशभर में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या दूसरे नंबर पर है। लेकिन इंटरनेट के जितने फायदे हैं, उतना ही नुकसान भी है। आज साइबर क्राइम तेजी से अपनी जड़ फैला रहा है। साइबर क्राइम नया भी है खतरनाक भी। खासतौर पर आम आदमी को पता भी नहीं चलता और वो साइबर ठगों का शिकार हो जाता है। साइबर ठग बैंको से पैसे उड़ा ले जाते हैं तो सोशल मीडिया पर लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं।

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर क्राइम के मामले, पढ़ें एबीपी गंगा की स्पेशल रिपोर्ट

उत्तराखंड पुलिस खुद को साइबर क्राइम से निपटने के लिए तैयार कर रही है। जहां साइबर सेल पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड पुलिस के पास है वहीं साइबर थाने भी बढा़ए जा रहे हैं। हम आपको बताते हैं कि कितने मामले पिछले 4 सालों में साइबर क्राइम के तहत उत्तराखंड में दर्ज किए गए हैं।

2015 से 2019 तक साइबर क्राइम के मुकदमे दर्ज किए गये हैं।

फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर क्राइम 2015 में 45 मुकदमें दर्ज किए गए 2016 में 63 मुकदमें दर्ज किए गए 2017 में 89 मुकदमें दर्ज किए गए 2018 में 87 मुकदमें दर्ज किए गए 2019 में कुल 89 मुकदमें दर्ज किए गए

2015 से 2019 तक एटीएम फ्रॉड के भी बड़ी संख्या में मुकदमें दर्ज किए गए हैं

2015 में एटीएम फ्रॉड के 24 मामले दर्ज किए गये। 2016 में 23 मामले दर्ज किए गये। 2017 में 219 मामले एटीएम फ्रॉड के दर्ज किए गए 2018 में 214 मामले एटीएम फ्रॉड के दर्ज किए गए 2019 में 89 मामले एटीएम फ्रॉड के सामने आए

2015 से 2019 में हैकिंग के मामले

2015 में हैकिंग के 2 मामले दर्ज किए गए 2016 में हैकिंग के 6 2017 में हैकिंग के 5 2018 में हैकिंग के 3 2019 में 7 मामले सामने आए।

सोशल मीडिया के माध्यम से फ्रॉड के मामले जैसे नौकरी, लॉटरी, बीमा, विदेशी धन और olx में ठगने के मामले भी 2015 से 2019 के बीच में दर्ज किए गए

2015 में फ्रॉड के 5 मामले दर्ज किए गए 2016 में 8 मामले फ्रॉड के दर्ज किए गए 2017 में 35 मामले दर्ज किए गए 2018 में 21 मामले दर्ज किए गए 2019 में फ्रॉड के 33 मामले दर्ज किए गए

पुलिस उप महानिरिक्षक साइबर क्राइम की मानें तो साइबर क्राइम के जो मामले सामने आए हैं, वो लोगों की जागरुक होने की वजह से आए हैं। लेकिन लोगों में साइबर क्राइम की जागरुकता बहुत कम है। कई वजहों से पीड़ित लोग पुलिस के पास नहीं आते लेकिन आने वाले वक्त में साइबर क्राइम के मामले और ज्यादा बढ़ सकते हैं।

विश्वभर में 10 में से दो लोग भारत के हैं। जो साइबर क्राइम से पीडित हैं। आज हालात यह हैं कि लोगों के साथ साइबर क्राइम हो जाता है और उन्हें पता भी नहीं चलता। जिन्हें पता चलता है वो पुलिस के पास शिकायत लेकर जाएं तो पुलिस को भी पता नहीं होता कि ये साइबर क्राइम किस तरह से हुआ है। जिस वजह से पुलिस को साइबर क्राइम से निपटना आसान नहीं होता। इसके लिए जरुरत है लोगों को जागरुक होने की साथ ही पुलिस को अपने साइबर तंत्र को और ज्यादा मजबूत करने की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget